Breaking News

भाजपा ने दिखाया यूपी की अस्सी सीटों पर जीत का मंसूबा

लखनऊ। प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं ने एक बार फिर यूपी की सभी सीटों पर विजय हासिल करने का मंसूबा दिखाया है। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, उप मुख्यमंत्री द्वय, संगठन महामन्त्री की उपस्थिति में इसका उद्घोष किया गया। कहा गया कि सुशासन लोक कल्याण केंद्र में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह लक्ष्य हासिल होगा। श्री राम मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भाजपा का उत्साह बढ़ा है।

रचना कुमारी पर लगा 12 साल का प्रतिबंध, हांगझोऊ एशियाई खेलों में लिया था भाग

वर्तमान केंद्र और प्रदेश की सरकार विकास और लोक कल्याणकारी कार्यो के सफल क्रियान्वयन की मिसाल कायम की है। इसके साथ ही पांच सौ वर्षो बाद सनातन चेतना का जागरण भी किया है। प्रदेश भाजपा के सभी प्रमुख नेता राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों के अभिनन्दन के लिए पार्टी मुख्यालय में एकत्रित हुए थे। आरपीएन सिंह, डॉ सुधांशु त्रिवेदी, चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, डॉ संगीता बलवंत, नवीन जैन ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

भाजपा ने दिखाया यूपी की अस्सी सीटों पर जीत का मंसूबा

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी बैजयंत जय पांडा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद, अपना दल (एस) के नेता आशीष पटेल, सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, राज्य सरकार के मंत्रीगण, विधायक व अन्य प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

इसके पूर्व पार्टी के राज्य मुख्यालय पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी बैजयंत जय पांडा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने सभी उम्मीदवारों का स्वागत व अभिनन्दन किया।

UAE के बाद बहरीन में भी बनेगा हिंदू मंदिर, मुस्लिम देशों में बढ़ रही प्रधानमंत्री की पैठ

बैजयंत जय पांडा ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को नेतृत्व प्रदान करना ही भाजपा की नीति है। भाजपा के प्रत्येक निर्णय में यह नीति परिलक्षित होती है। देश जनता प्रचंड बहुमत से नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का निश्चय कर चुकी है। पिछले दस साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रगति एवं परिवर्तन की प्रशंसा पूरे विश्व में हो रही है। उनके नेतृत्व में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

विश्व की प्रत्येक समस्या के समाधान में भारत की आवश्यकता विश्व को महसूस हो रही है। पच्चीस करोड़ आबादी को गरीबी से बाहर निकालने का काम हुआ है। उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार से प्रदेश की प्रगति, माफिया मुक्ति, गांव, गरीब, किसान की उन्नति संभव हुई है। सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण की नीति पर चलते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा उत्तर प्रदेश की सभी अस्सी सीटों पर विजय प्राप्त करेगी।

भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए सभी वर्गो का प्रत्याशी के रूप में प्रतिनिधित्व घोषित करने के लिए केन्द्रीय नेतृत्व का प्रदेश भाजपा इकाई आभार व्यक्त करती है।

रिपोर्ट-डॉ दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

नाका गुरुद्वारा में आयोजित किया गया गुरु तेग बहादुर साहिब के प्रकाश पर्व को समर्पित गुरमत समागम

लखनऊ। सिखों के नवें गुरु साहिब गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व (जन्मदिवस) को समर्पित ...