Breaking News

भाजपाइयों ने किया केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री का स्वागत

लखनऊ। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत लारेंस टेरेस कालोनी में किया गया। मंत्री ने वहीं पर आम लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात भी सुनी। इस मौक़े पर उत्तर प्रदेश के विधि एवम न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का आयोजन मनीष साहनी क्षेत्रीय संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ अवध क्षेत्र ने किया। यह जानकारी पूर्व सह मीडिया प्रभारी अवध छेत्र सतवीर सिंह राजू ने दी।

कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने मध्य विधानसभा छेत्र में अजय मिश्रा का स्वागत व अभिनंदन किया और उनको बधाई देते हुए कहा की उनके मंत्री बनने से प्रदेश के विकास में सहयोग मिल सकेगा। इस अवसर पर मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और कहा की चुनाव नज़दीक हैं और शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार सरकार की नीतियों का प्रचार प्रसार प्रारम्भ करें।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से लखनऊ कैंट विधायक सुरेश तिवारी, लखीमपुर विधायक योगेश वर्मा , मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय पदाधिकारी अवध क्षेत्र दिनेश तिवारी, योगेन्द्र शुक्ला,सहकारी बैंक अध्यक्ष विनीत मनार, अर्बन कॉपरेटिव बैंक अध्यक्ष पुष्पा सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ईरा श्रीवास्तव, पूर्व सह मीडिया प्रभारी अवध छेत्र सतवीर सिंह राजू, खीरी भाजपा उपाध्यक्ष उमाशंकर दद्दू, पलिया विधायक प्रतिनिधि श्याम आंनद, ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र शुक्ला, सांसद प्रतिनिधि दीपक तलवार, जिला कार्य समिति सदस्य आर. डी. राय, एवम् सतीश चौधरी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हरिवंश साहनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष इंदरजीत सूरी, अरुण चड्ढा, डॉ.अश्विनी सिंह,लखनऊ से धीरेन्द्र श्रीवास्तव,एवम् दशमेश साहनी व अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

इनरव्हील क्लब ऑफ़ लखनऊ ने किया “अभिव्यक्ति” स्पेशल बच्चों के प्रोग्राम का आयोजन

Lucknow। आज इनरव्हील क्लब ऑफ़ लखनऊ (Innerwheel Club of Lucknow) ने चेतना संस्थान फॉर स्पेशल ...