Breaking News

ब्रिटेन की महिला जेलर ने जेल में बंद खूंखार अपराधी के साथ बनाए संबंध, इन्टिमेट फोटो वायरल

ब्रिटेन के वेल्स शहर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला जेलर का जेल में बंद खूंखार अपराधी के साथ नाजायज रिश्ता बनाने का मामला सामने आया है।

जेलर ने जेल के अंदर अपराधी को कई बार किस किया और उसके साथ संबंध भी बनाये। जेलर ने कैदी के साथ इन्टिमेट फोटो भी क्लिक की थी। उसने अपना गुनाह कोर्ट के सामने स्वीकार भी कर लिया है। जेलर की उम्र 27 साल बताई जा रही है। उसे इस जुर्म के लिए सजा भी मिली है।

बता दे कि 29 साल का खूंखार अपराधी खुरम रजाक ब्रिटेन के वेल्स शहर की बर्विन जेल में बंद था। यहां की जेलर आएशिआ गन(27) और उसके बीच अफेयर हुआ। जांच में पता चला कि 5 महीने के भीतर (जुलाई से नवंबर 2018) उसने कैदी के संग करीब 1200 बार फोन पर बात की थी।

सरकारी दफ्तर में गलत आचरण के दोषी पाए जाने की वजह से आएशिया को 12 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। वह जेल में बंद रजाक को अपना इन्टिमेट वीडियो भी भेजा करती थी। वहीं, रजाक को भी जेल में मोबाइल फोन रखने का दोषी पाया गया।

महिला की एक तस्वीर कोर्ट में दिखाई गई जिसमें वह जेल के सेल में कैदी को किस करती नजर आती है। बता दें कि लूट के मामले में दोषी करार दिया गया रजाक 12 साल की कैद की सजा काट रहा है।

ब्रिटेन के मोल्ड क्राउन कोर्ट में हुई सुनवाई में यह भी पता चला कि आएशिया ने अपना बैंक डिटेल्स कैदी के एक सहयोगी को भेजा था जिसने उसके अकाउंट में कुछ पैसे ट्रांसफर किए थे।आएशिया ने कोर्ट में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया था।

About News Room lko

Check Also

‘महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भारत सरकार ने संविधान में संशोधन किया’, संयुक्त राष्ट्र में बोलीं कंबोज

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने महिलाओं की सुरक्षा के प्रति ...