Breaking News

Chandra Grahan 2022: 8 नवंबर को होगी देव दीपावली, साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा कार्तिक पूर्णिमा पर

इस साल कर्तिक महीना कुछ वजहों से खास बन गया है। इस साल दिवाली के समय सूर्य ग्रहण का लगना उसके बाद #देवदीपावली पर चंद्रग्रहण का लगना एक अनोखा संयोग कहा जा रहा है। #चंद्रग्रहण इस बार कार्तिक पूर्णिमा को लग रहा है। कार्तिक पूर्णिमा इस साल 8 नवंबर को है।

इसी दिन चंद्र ग्रहण लगेगा। कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली भी मनाई जाती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन कार्तिक का महीना समाप्त हो जाता है।जान लें कि महज 15 दिनों में लग रहे 2 ग्रहणों का सभी राशि के जातकों के जीवन पर बड़ा असर पड़ेगा,  ज्योतिष शास्त्र के कई जानकार देव दीपावली ग्रहण से एक दिन पहले मनाने की बात कह रहे हैं. ऐसे में जानते हैं कि साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण के बारे में.

चंद्र ग्रहण 2022 डेट और टाइम

चंद्रग्रहण 2022 तिथि- 08 नवंबर, मंगलवार

चंद्रग्रहण आरंभ- शाम 5 बजकर 32 मिनट पर

चंद्र ग्रहण समाप्त- शाम 06 बजकर 18 मिनट पर

सूतक शुरू- सुबह 09 बजकर 21 मिनट पर

सूतक समाप्त- शाम 06 बजकर 18 मिनट पर

भारत में कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण
08 अक्टूबर को लगने वाला चंद्रग्रहण भारत में कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची, गुवाहाटी आदि स्थानों पर देखा जा सकेगा. 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण होने की वजह से इस बार देव दिवाली एक दिन पहले ही 7 नवंबर को मनाई जाएगी। देव दीपावली के दिन लगने वाला चंद्रग्रहण 8 नवंबर 2022, दोपहर 01:32 मिनट से लेकर 07: 27 मिनट तक लगेगा लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

 

About News Room lko

Check Also

लघु उद्योग भारती ने मनाया अपना 30 वां स्थापना दिवस

लखनऊ। लघु उद्योग भारती सूक्ष्म लघु उद्योगों का एक मात्र अखिल भारतीय संगठन है। “उद्योग ...