Breaking News

सेवा पखवाड़ा के तहत चलाया गया स्वच्छता अभियान, कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगा की सफाई

बिधूना। भारतीय जनता पार्टी अपने नेता देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 72वें जन्म दिवस पर सेवा पखवाड़ा मना रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसके तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र में मंदिरों, सार्वजनिक स्थलों, वार्ड व ग्राम पंचायतों में झाड़ू लगाकर गंदगी की सफाई की।

सेवा पखवाड़ा के तहत कस्बा के वनखंडेश्वर मंदिर पर गत विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी रहीं एवं सांसद प्रतिनिधि रियाा शाक्य ने भाजपा नेता अमित मिश्रा, अजयपाल सिंह कुशवाह, हरी चौबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष वर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश सदस्य अरूणा सक्सेना, आईटी सेल के जिला संयोजक कुनाल तिवारी, सभासद अशोक चौहान, राकेश गुप्ता बन्टू, भानु ठाकुर, संदीप शाक्य, गोविन्द मिश्रा, शीलू दुबे आदि के साथ झाड़ू लेकर सफाई की। इसके बाद भाजपा नेत्री रिया शाक्य ने मंदिर परिसर के बाहर पौधा रोपण भी किया।

इसके अलावा रामगढ़ हरचन्दपुर में मंदिर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य राजवर्धन सिंह व सतीश दुबे, धनवाली में योगेन्द्र सेंगर व लालजी सेंगर आदि के साथ कार्यकर्ताओं ने मंदिरों व उनके आसपास झाड़ू लगाकर सफाई की। इस दौरान रामगढ़ पहुंचीं रिया शाक्य ने मंदिर के पास खड़े होकर कार्यकर्ताओं के साथ फोटो भी खिंचवायी।

जबकि ऐरवाकटरा में भाजपा मंडल अध्यक्ष हरि नारायण तिवारी के नेतृत्व में महामंत्री सोनू तोमर, पूर्व अध्यक्ष राजेश तिवारी आदि ने बिधूना रोड़ पर बूढ़े बाबा मंदिर व उसके आसपास सफाई की।

रिपोर्ट – राहुल तिवारी/संजीव शर्मा

About Samar Saleel

Check Also

आईएएस में सीएमएस छात्र आदित्य ऑल इण्डिया टॉपर

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल अलीगंज कैम्पस के छात्र आदित्य श्रीवास्तव ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) ...