चांचौड़ा। बीनागंज में नगर परिषद चांचौड़ा बीनागंज के तत्वाधान में आनन्द उत्सव 2018 मध्य्प्रदेश शासन के महाविद्यालय में नगर परिषद के तत्वाधान में नगरीय उत्सव 2018 का समापन किया गया।
- मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार 16 जनवरी से 22 जनवरी तक खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
- बिगत 2-3 दिन से गतिविधियां संचालित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ।
- कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्य डॉ डीके गौतम, अध्यक्षता डॉ आरपी मीना, विशिष्ट अतिथि प्रो एसएस निगम ने माँ सरस्वती का माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम में वितरित किया गया पुरस्कार
सांस्कृतिक कार्यक्रम अन्तर्गत प्रतियोगिता में एकल गायन पुरुष में जितेंद्र वंशकार प्रथम स्थान पर रहा।
- सुनील राव दूसरे,चंदन बंशकार तृतीय एवं एकल गायन महिला में सांझ व्यास प्रथम।
- झील व्यास दूसरे,पूजा यादव तृतीय एवं प्रसन्नता सिकरवार को सांत्वना पुरस्कार का स्थान मिला।
- समूह गायन में सांझ व्यास ग्रुप प्रथम,चंदन वंशकार ग्रुप दूसरे, जितेन्द्र बंशकार ग्रुप तृतीय,एकल वादन में चन्दन वंशकार प्रथम रहा।
- जितेन्द्र वंशकार दूसरे, लघुनाटिका में मनीषा सेन ग्रुप प्रथम, वैभव ग्रुप दूसरे स्थान पर रहा।
- खेलकूद अंतर्गत 50 मीटर की दिव्यांग दौड़ कराई गई। जिसमें कालूराम सेन प्रथम धर्मेंद्र रावत दूसरे व तृतीय रमन मीना रहे।
- इस कार्यक्रम में विनोद उन्नीतान,लीलाधर सेन,घनश्याम वर्मा,डॉ रीतू राजपूत,डॉ मंजू शर्मा,सर्जन सिंह शिल्पकार इत्यादि उपस्थित रहे।
- कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी प्रो आरसी घावरी ने किया एवं वैभव ने आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट-विष्णु शाक्यवार