Breaking News

जुलाई की कार्य योजनाओं पर CM योगी ने दिया जोर

रिपोर्ट- डॉ. दिलीप अग्निहोत्री
समय पूर्व कार्य योजना निर्माण पर योगी आदित्यनाथ का जोर रहता है। एक बार फिर उन्होंने इसका प्रमाण दिया। वर्षा के कारण जुलाई माह में विशेष सतर्कता अपरिहार्य है। कोरोना संकट पहले से है, वर्षा काल में संचारी रोग संक्रमण की भी संभावना रहती है। वैसे योगी ने अपने तीन वर्ष के शासन में इस पर अभूतपूर्व नियंत्रण स्थापित किया है,लेकिन वह इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं चाहते। इसके लिए उन्होंने सभी प्रभावित जिलों के प्रशासन को निर्देश जारी किए है। इसी के साथ वर्षा काल पौधा रोपण के लिए भी महत्वपूर्ण होता है। प्रदेश सरकार ने पच्चीस करोड़ पौधे रोपित करने का लक्ष्य बनाया है।

सीएम योगी ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान अन्तर्विभागीय समन्वय के साथ संचालित किया जाए। पूरे जुलाई में यह अभियान चलेगा। पांच जुलाई को प्रदेश में पच्चीस करोड़ पौधरोपण किया जाएगा। योगी ने कहा कि इस अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करते हुए लक्ष्य को पूरा किया जाए। संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ मुख्यमंत्री करेंगे। वह पांच जुलाई को मेरठ जनपद स्थित हस्तिनापुर रेंज में पौध रोपण कर अभियान का शुभारम्भ करेंगे। इसके साथ ही योगी ने अनलाॅक टू के दौरान कोरोना वायरस के सम्बन्ध में पूरी सतर्कता व सावधानी रखने के निर्देश दिए। कोविड-19 प्रोटोकाॅल का पालन सख्ती से किया जाएगा। मास्क व फेस कवर का अनिवार्य रूप से उपयोग करना होगा।

इसके अलावा स्वच्छता तथा सैनिटाइजेशन अभियान व्यापक स्तर पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए जा रहा है। संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए फाॅगिंग तथा स्प्रे की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। शुद्ध पेयजल आपूर्ति के प्रबन्ध किए किया जा रहा है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के प्रथम चरण के तहत जागरूकता तथा अन्य कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इसके बाद दस्तक अभियान चलाया जाएगा। योगी ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत छूटे हुए शौचालय निर्माण कार्य को हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायतों के अन्तर्गत सामुदायिक शौचालय निर्माण की कार्यवाही एक से डेढ़ महीने के अन्दर प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण की जाएगी। वृक्षारोपण के तहत रोपित किए जाने वाले पौधों की जियो टैगिंग सुनिश्चित होगी। गंगा जी के तटवर्ती क्षेत्रों में फलदार वृक्षों को रोपित किया जाएंगे। मुख्यमंत्री ने बाढ़ नियंत्रण,जल जीवन मिशन,गौ संरक्षण, टिड्डी दल से बचाव के सम्बन्ध में भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

मण्डलायुक्त अपने सम्बन्धित जनपदों में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए इसकी रिपोर्ट शासन स्तर पर उपलब्ध कराएंगे। इस प्रकार योगी आदित्यनाथ ने इस महीने की ना केवल कार्ययोजना तैयार की है,बल्कि उसके क्रियान्वयन की जिम्मेदारी व जबाबदेही का भी निर्धारण कर दिया है।

About Samar Saleel

Check Also

कुलपति बनी रहेंगी प्रो. नईमा खातून, हाईकोर्ट ने सभी याचिकाओं को किया खारिज, नियुक्ति को ठहराया वैध

अलीगढ़:  इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एएमयू की पहली महिला कुलपति प्रोफेसर नईमा खातून की नियुक्ति ...