Breaking News

कांग्रेस किसान चौपाल में कृषि बिल का विरोध

डलमऊ/रायबरेली। कांग्रेस पार्टी के क्षेत्रीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को तहसील क्षेत्र के खरगपुर कुर्मीयाना गांव में किसान चौपाल और किसान आन्दोलन में शहीद किसानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस के पूर्व विधायक अशोक सिंह ने किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी गई।


किसान चौपाल में भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक अशोक सिंह ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार किसानों का किसी प्रकार से हित संभव नहीं है। और किसान बिल के विरोध में किसानों द्वारा किए जा रहे आंदोलन में शहीद हुए किसानों की शहादत हम निरर्थक नहीं होने देंगे क्योंकि कांग्रेस पार्टी में किसानों का हित सर्वोपरि है। और किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वीके शुक्ल, उपाध्यक्ष विजय शंकर अग्निहोत्री, रवीन्द्र सिंह, अशोक सिंह, अनूप बाजपेयी, राजेन्द्र कुमार मिश्र, विनोद प्रताप सिंह एवं सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...