Breaking News

यूपी और एमपी के बीच संस्कृतिक सहयोग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश दिया था। इसके अंतर्गत संस्कृति, खेल, विभिन्न राज्यों के बीच परस्पर सहयोग सम्बन्धी अनेक कार्य किए जा रहे है। लखनऊ राजभवन के गांधी सभागार में इसका प्रत्यक्ष स्वरूप दिखाई दिया। यहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी समारोह में अठारह कलाकारों को सम्मानित किया। इसके अलावा एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के संस्कृति विभाग के मध्य प्रदेश के बीच सांस्कृतिक साझेदारी सम्बन्धी एमओयू हस्ताक्षरित किए गए। इस अवसर पर दोनों राज्यों के कलाकारों के कलाकारों ने संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

👉मोदी-योगी की तारीफ करना पड़ा भारी, गुस्साए ड्राइवर ने कार से कुचलकर कर दी युवक की हत्या

आनन्दी बेन पटेल ने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच आज हुआ एमओयू दोनों प्रदेशों की सांस्कृकित विरासत को मजबूत और सृदृढ़ करेगा। उत्तर प्रदेश एक विशाल सांस्कृतिक क्षेत्र है, जिसकी विविध समृद्ध सांस्कृतिक परम्पराओं के प्रशिक्षण एवं सवर्द्धन के लिए निरंतर कार्य करना आवश्यक है। आनन्दी बेन मध्य प्रदेश की राज्यपाल भी रह चुकी हैं। उन्होंने वहां के अपने अनुभव साझा किए. उन्होंने दोनों प्रांतों की सांस्कृतिक विरासत को समझने के अनुभव साझा किए। कहा कि दोनो प्रदेशों की एक मिली जुली संस्कृति है।

यूपी और एमपी के बीच संस्कृतिक सहयोग

उन्होंने देश के राज्यों में विश्वविद्यालयों द्वारा भी परस्पर खेलकूद, नाट्य सांस्कृतिक गतिविधियों, वाद विवाद प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को एक भारत श्रेष्ठ भारत की प्रेरणा देने का उल्लेख किया। उत्तर प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि भारत में विविधता में एकता पूरे विश्व के लिए अनुकरणीय हैै।

👉बृज भूषण के खिलाफ दिल्ली पुलिस की जांच जारी, जुटा रही CCTV और फोटोज

दोनो प्रदेशों की संस्कृतियों में आपस में काफी जुड़ाव है। दोनों प्रदेशों में लोकगीतों, लोकनृत्यों में भी काफी समानता है। मध्य प्रदेश की संस्कृति पर्यटन मंत्री, ऊषा ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अभिनव पहल एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत आज उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के मध्य हुई सांस्कृतिक साझेदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि एक साथ मिलकर कार्य करने से कई विकल्प खुलेंगे।

प्रमुख सचिव संस्कृति विभाग उप्र मुकेश मेश्राम तथा प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन विभाग मप्र शेखर शुक्ला ने दोनों राज्यों की सांस्कृतिक साझेदारी के लिए परस्पर एमओयू हस्ताक्षरित किए।

रिपोर्ट-डॉ दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

इटावा से भाजपा सांसद व प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा

• कल्याण सिंह के लिए संवेदना के शब्द नहीं निकले और माफिया के घर फातिहा ...