Breaking News

इस मौसम में सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है दही, ऐसे करें सेवन

गर्मियों का मौसम चल रहा हैं जिसमें खानपान को लेकर सजगता बहुत जरूरी हैं। इस मौसम दही को स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है ये बात तो आप सब जानते ही होंगे, दहीं में अधिक मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जिससे यह हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है।

इसके अलावा इसमें प्रोटीन भी पाया जाता है जो कि हमारे शरीर के मांसपेशियों को बनाने में सहायक होता हैं। अगर आप दही में इस लेंस से पूरी तरह देखेंगे तो आपको छोटे-छोटे तकरीबन हजारों बैक्टीरिया नज़र आएंगे। ये बैक्टीरिया जीवित अवस्था में ही हमारे शरीर में पूरी तरह जाने चाहिए…

दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया के कारण आपका संपूर्ण स्वास्थ्य बेहतर होता है और ये आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम करता है। गर्मियों में रोजाना दही का सेवन आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली यानी की इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में आपकी मदद करेगा।

अगर आप प्राकृतिक शक्कर या गुड़ का सेवन दही के साथ करते हैं तो बता दे इसे खाने से पेट में ठंडक मिलती है और गैस भी नहीं बनता, दही के साथ गुड़ का सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर बना रहता है|

अधिक थकान या कमजोरी होने पर दही के साथ गुड़ का सेवन करें, ऐसा करने से इसमें मौजूद ग्लूकोज विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है जो कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है|

गुड़ के अंदर आयरन मौजूद होता है यदि दही के साथ गुड़ का सेवन करते हैं तो एनीमिया की समस्या और हिमोग्लोबिन की समस्या दूर होती है, आप दही के साथ गुड़ का सेवन कर सकते हैं,

आयुर्वेद में यह कहा गया है कि दही में ऐसी चीज़ मिलाएं,जो कि जीवाणुओं को बढाये ना कि उन्हें मारे या पूरी तरह खत्म करे।दही को गुड़ के साथ खाईये।गुड़ डालते ही जीवाणुओं की संख्या पूरी तरह मल्टीप्लाई हो जाती है और वह एक करोड़ से लगभग दो करोड़ हो जाते हैं।मिश्री को अगर दही में डाला जाये तो ये सोने पर सुहागे का काम करेगी।

About Aditya Jaiswal

Check Also

कहीं आप भी तो बाल धोते वक्त नहीं करते ये गलतियां ? अगर हां तो संभल जाएं, वरना होगा हेयर फॉल

आज के समय में बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और खराब खानपान की वजह से लोगों के ...