Breaking News

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

कानपुर नगर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज सर्किट हाउस में पहुंच कर लोक निर्माण विभाग द्वारा क्रियान्वित परियोजनाओं का शिलान्यास तथा लोकार्पण किया।

उपमुख्यमंत्री मौर्य ने प्रदेश में चल रहे निरन्तर विकास तथा लोकनिर्माण के द्वारा कराए गए कामों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार ने हर जिले में किसी न किसी प्रतिभावान छात्रों एवं सेना में शहीद हुए वीर जवानों के नाम से उस सड़क का नामकरण कराने का आवाहन किया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने कानपुर नगर के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गहन बैठक भी की।

इस अवसर पर उनके साथ सासंद देवेन्द्र सिंह भोले, कैबिनेट मंत्री निर्मला कटियार, विधायक अभिजीत सिंह सागा, सुरेन्द्र मैथानी, निर्मला संखवार, कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक, महानगर महापौर प्रमिला पांडे सहित पार्टी की समस्त सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष तथा पदाधिकारी एवं जनपद के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

रिपोर्ट-अवधेश कुमार सिंह

About Samar Saleel

Check Also

सेहरा सजने से पहले ही उठ गई अर्थी, दो दिन बाद जानी थी बरात; इस तरह आई मौत… चीत्कार उठे घरवाले

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सेहरा सजने से पहले हादसे ने होने वाले दूल्हे की ...