Breaking News

राजस्व संग्रह अमीन संघ की जिला कार्यकारिणी का हुआ चुनाव, अनूप अध्यक्ष व सुरेंद्र नारायण मंत्री निर्वाचित

बिधूना। तहसील सभागार में उप्र राजस्व संग्रह अमीन संघ की जिला कार्यकारिणी के हुए चुनाव में अनूप बाजपेई अध्यक्ष व सुरेंद्र नारायण मंत्री निर्वाचित हुए। इसके अलावा अन्य पदो पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। उप्र राजस्व संग्रह अमीन संघ के प्रदेश मंत्री राजेश मिश्रा व प्रदेश संगठन मंत्री जाहिद अली की मौजूदगी में संघ की जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन रविवार को तहसील सभागार में निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार सिंह व सहनिर्वाचन अधिकारी रवेन्द्र कुमार सिंह की देखरेख सम्पन्न हुआ।

इस मौके पर अध्यक्ष पद हेतु अनूप बाजपेई, अशोक कुमार त्रिपाठी व चन्द्र कुमार चुनाव मैदान में थे, जबकि मंत्री पद के लिए सुरेन्द्र नारायण व अखिलेश दीक्षित चुनव मैदान में थे। जिले की तीनों तहसीलों में संघ के कुल 53 सदस्य हैं। जिनमें से 48 सदस्यों ने चुनाव में मतदान किया।

बिधूना: किशोरगंज वार्ड में टूटी सडकें, पुलिया व खराब स्ट्रीट लाइट की समस्या, लोग बोले- काम के नाम पर हुई फार्मलटी

अध्यक्ष पद के लिए हुए #मतदान में अनूप बाजपेई को 26, अशोक कुमार त्रिपाठी को 15 व चन्द्र कुमार को सिर्फ 7 मत मिले। इस प्रकार अनूप बाजपेई ने अपने निकटतम प्रत्याशी अशोक त्रिपाठी को 11 मतो से पराजित कर अध्यक्ष निर्वाचित हुये। इसी प्रकार मंत्री पद के लिए हुए मतदान में सुरेन्द्र नारायण को 31 व अखिलेश दीक्षित को 15 मत मिले, जबकि दो मत अवैध पाये गये। इस प्रकार सुरेन्द्र ने अखिलेश को 16 मतो से पराजित किया और वह मंत्री चुने गये।

उक्त के अलावा कोमल सिंह व अखिलेश दीक्षित को उपाध्यक्ष, रवी कुमार उपमंत्री, संनील कुमार संगठन मंत्री, मनोज पोरवाल कोषाध्यक्ष, ध्याान सिंह अंगेक्षक, चन्द्र मोहन ऑडिटर पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये। जिसके बाद सभी का माल्र्यापण कर स्वागत व सम्मान किया गया। बाद में संगठन के प्रदेश मंत्री राजेश मिश्रा ने सभी को संघ की #शपथ दिलायी गयी। इस मौके पर दौरान चार दर्जन राजस्व संग्रह अमीन मौजूद रहे।

प्रेमी जोड़े ने फांसी लगा दी जान, ट्यूबवेल के कमरे में बनी बोरिंग में दुपट्टे के सहारे लटके मिले शव

रिपोर्ट – राहुल तिवारी/संदीप राठौर चुनमुन

बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर घायल

About Samar Saleel

Check Also

नारी शिक्षा निकेतन की शिक्षिकाओं ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली

लखनऊ। आज (10 माई) नारी शिक्षा निकेतन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो सपना वर्मा के ...