बैंड बाजे व पुष्प वर्षा के साथ डॉ अरुण सक्सेना जी का भव्य स्वागत कायस्थ फाउंडेशन ट्रष्ट के पदाधिकारियों ने किया। भगवान श्री चित्रगुप्त जी की आरती डॉ अरुण सक्सेना ने की।
- Published by- @MrAnshulGaurav
- Monday, March 28, 2022
लखनऊ। योगी सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनने के बाद, डॉ. अरुण सक्सेना, शाम 6 बजे भगवान श्री चित्रगुप्त धाम, झूलेलाल वाटिका, लखनऊ में भगवान श्री चित्रगुप्त जी का आशीष प्राप्त किया।


भाजपा पार्षद दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि बैंड बाजे व पुष्प वर्षा के साथ डॉ अरुण सक्सेना जी का भव्य स्वागत कायस्थ फाउंडेशन ट्रष्ट के पदाधिकारियों ने किया। भगवान श्री चित्रगुप्त जी की आरती डॉ अरुण सक्सेना ने की।

स्वागत करने वालो में मुख्य रूप से दिनेश चंद श्रीवास्तव, मनोज डिंगर,पार्षद दिलीप श्रीवास्तव, कीर्ति चौधरी, अरविंद श्रीवास्तव आदि रहे।