Breaking News

गर्मियों में आम खाने से दूर होंगी ये समस्याएं, जानिए सबसे पहले

फलों के राजा कहे जाने वाले आम (Mango) का सीजन आ गया है। गर्मियों के मौसम में इसका सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है। हम आपके लिए गर्मियों के फायदे लेकर आए हैं। ये स्वाद में मीठा होने के साथ आपको मौसमी बीमारियों से बचाने में भी मददगार है। आम कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आप में कई किस्में होती हैं, जिनमें दशहरी, लंगड़ा और चौसा आदि शामिल है।

सीएम योगी के निर्देश, यूपी के शहरों में मिलेगी ई-चार्जिंग की सुविधा, शुरू कर दिया गया काम

आम

पोषक तत्वों से भरपूर आम दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है। इसमें फाइबर, पोटैशियम और विटामिन जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं। इसमें फोलेट, बीटा केराटिन, आयरन, विटामिन ए और सी के साथ ही कैल्शियम, जिंक और विटामिन ई जैसे (Mango Health Benefits) पोषक तत्व होते हैं।

आम खाने के जबरदस्त फायदे 

आम का सेवन करने से पाचन बढ़िया होता है। इसमें डाइटरी फाइबर होता है, जो पाचन को बढ़िया करता है। आम में पाए जाने वाला विटामिन सी इम्युनिटी बूस्ट करने में मदद करता है। इससे मौसमी बीमारियां दूर रहती हैं।

Mango का सेवन डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखता है। आम का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है। आम की गुठली में मौजूद रेश एक्स्ट्रा चर्बी को कम करता है।

आम में विटामिन ए होता है, जो स्किन को बढ़िया रखता है। यह मुंहासे दूर करता है। साथ ही कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देता है, जिससे स्किन पर ग्लो आता है।

About News Room lko

Check Also

शादी या सगाई की आ गई है तारीख तो जरूर कर लें ये काम, वरना बाद में हो सकता है अफसोस

अगर आपका रिश्ता तय हो गया है और सगाई या शादी की तारीख निकाली जाने ...