Breaking News

यहाँ केक काटकर मनाई गई इको फ्रेंडली बकरीद

लखनऊ। आज पूरे देश में बकरीद का पर्व मनाया जा रहा है। ईद-उल-अजहा कुर्बानी का त्योहार माना जाता है। जानवर की कुर्बानी देकर लोग इस दिन को मानते हैं। लेकिन प्रदेश की राजधानी में कुछ लोग इस प्रथा से बाहर निकलते हुए इस पर्व पर अनोखा काम किया हैं। इन लोगो ने बकरे की जगह बकरे की तस्वीर वाले केक काटकर इस त्यौहार मनाया जा रहा।

साधारण तरीके से मनाएं बकरीद

लखनऊ में इस बार कुछ लोगों ने ईद पर जानवर को काटने की बजाय केक काटने का फैसला किया है। इन लोगों का कहना है कि बकरीद पर बकरे की कुर्बानी की प्रथा ठीक नहीं है, हम सबसे अपील करते हैं कि इस बकरीद को जानवर काटकर नहीं बल्कि केक काटकर मनाएं।

बता दें शिया मौलवी मौलाना सैफ अब्बास ने कहा था कि अटलजी के निधन के शोक में हमारा राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका हुआ है, इसलिए मुस्लिम भाइयों से अपील है कि बकरीद का त्योहार साधारण तरीके से मनाएं।

ये त्योहार कुर्बानी का जरूर है. लेकिन, इसके पीछे मकसद ये समझाने का होता है कि हर इंसान अपने जान-माल को अपने भगवान की अमानत समझे और उसकी रक्षा के लिए किसी भी त्याग या बलिदान के लिए तैयार रहे।

About Samar Saleel

Check Also

राजपाट का त्याग करने वाले ही भगवान महावीर और बुद्ध हुए- पंकज सिंह

• चौक में आयोजित भगवान महावीर जन्म कल्याणक 2024 महोत्सव का भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और ...