Breaking News

माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई का चुनाव संपन्न, राकेश मिश्र अध्यक्ष तो शैलेश को मिली जिला मंत्री की कमान

रायबरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी का चुनाव निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार सिंह अध्यक्ष प्रतापगढ़ की देखरेख में निर्विरोध रूप से संपन्न हुआ। जिसमें जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र, जिलामंत्री शैलेश कुमार बाजपेई, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी, आय-व्यय निरीक्षक प्रेमचंद भारती को बनाया गया।

तहसील प्रशासन ने चरागाह की भूमि को कराया कब्जामुक्त

जबकि श्याम नारायण सिंह शिव कुमार अवस्थी, नन्हे लाल, राजेश बाजपाई, सुशील कुमार शुक्ल, महिला उपाध्यक्ष आशा देवी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। संयुक्त मंत्री निखिल त्रिवेदी, गोमती प्रसाद, मारकंडेय सिंह, विपिन कुशवाहा, उदय विक्रम सिंह, महिला संयुक्त मंत्री शालिनी प्रभा, को बनाया गया। जिलासदस्य जिला कार्यकारिणी में मनोतोष मैथानी, राम प्रकाश द्विवेदी, सुशील कुमार पांडेय, महेंद्र कुमार सिंह, क्रांति कुमार सिंह, इंद्र कुमार दीक्षित, उमानाथ सिंह, अनिल कुमार मिश्र, बृजेश कुमार मौर्य, अरविंद कुशवाहा, कल्पना गौतम, अखिलेश श्रीवास्तव, संजय सिंह, ललित कुमार मिश्र, कीर्ति त्रिपाठी शामिल किए गए।

वहीं प्रांतीय प्रतिनिधि की जिम्मेदारी धर्मेश नारायण दीक्षित, सुरेश कुमार मिश्र, राजकुमार, अंशुमान शुक्ल, विमल शंकर मिश्र, अंजनी कुमार शर्मा, राजकुमार गुप्ता, ताराचंद ,रामजी लाल श्रीवास्तव, अरविंद कुमार पांडेय मुरारमऊ, अखिलेश कुमार, डा अशोक कुमार त्रिवेदी, अरविंद कुमार पांडे चंद्रभूषण गंज, शिवमंगल सिंह, राकेश कुमार मिश्र अध्यक्ष (पदेन) शैलेश कुमार बाजपेई मंत्री (पदेन) को निर्विरोध रूप से चुनाव अधिकारी ने निर्वाचित घोषित किया।

एसजेएस ने 200 क्षय रोगियों को लिया गोद

इस अवसर पर मंडलीय मंत्री जगजीवन प्रसाद शुक्ल, चुनाव अधिकारी के साथ आए प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य रामचंद्र सिंह, राम कुमार त्रिपाठी, जगदीश नारायण मिश्र आदि के अतिरिक्त धर्मराज पांडेय, ब्रजभूषण यादव,छीटू राम यादव, अंजनी कुमार शर्मा, सुधांशु भूषण, रमाशंकर मिश्र, राम विनोद तिवारी, सहित सैकड़ों जिला प्रतिनिधि और शिक्षक उपस्थित रहे।

रिटायर्ड सेल्स ऑफिसर से पांच लाख की टप्पेबाजी करने वाला पहुंचा हवालात

रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

लघु उद्योग भारती ने मनाया अपना 30 वां स्थापना दिवस

लखनऊ। लघु उद्योग भारती सूक्ष्म लघु उद्योगों का एक मात्र अखिल भारतीय संगठन है। “उद्योग ...