Breaking News

कानपुर में सुविधाओं का विस्तार

डॉ दिलीप अग्निहोत्री
डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

एक समय था जब कानपुर भारत को भारत का मैनचेस्टर कहा जाता था। लेकिन विगत कई दशकों से यहां मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव होने लगा। फैक्ट्रियों के चलने की आवाज की जगह जनरेटर आ गए। बिजली कटौती कानपुर की पहचान बन गई। यातायात की समस्या विकराल हो गई। विगत साढ़े चार वर्षों में कानपुर में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर ध्यान दिया गया। यहां बिजली आपूर्ति में सुधार बड़ी उपलब्धि रही। इस क्रम में कानपुर को मेट्रो की सौगात भी मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर मेट्रो रेल के ट्रायल रन का शुभारम्भ किया।

उन्होंने रावतपुर नगर स्थित मेट्रो ट्रेन डिपो परिसर में बटन दबाकर प्रोटोटाइप मेट्रो ट्रेन के ट्रायल रन की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने आपरेशन कण्ट्रोल सेन्टर तथा मेट्रो ट्रेन का अवलोकन भी किया। उन्होंने कहा चार से छह सप्ताह के अन्दर कानपुरवासियों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूप में मेट्रो ट्रेन की सौगात मिलने वाली है।

कानपुर के औद्योगिक विकास में भी मेट्रो की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इसके संचालन से शहर के प्रदूषण को भी कम करने में मदद मिलेगी। ट्रायल रन पूर्ण होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा द्वारा मेट्रो ट्रेन का शुभारम्भ होगा। पहले चरण में आईआईटी कानपुर से मोतीझील तक नौ किलोमीटर का कार्य उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन ने बहुत ही कम समय में पूर्ण किया है। इसमें नौ स्टेशन होंगे।

स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षायो: गी आदित्यनाथ ने कानपुर में नगर निगम स्थित इण्टीग्रेटेड कण्ट्रोल एण्ड कमाण्ड सेण्टर, जीका वायरस का निरीक्षण किया। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को वायरस की रोकथाम के लिए और तेजी से कार्य करने का निर्देश दिया। जीका वायरस के लिए एक डेडीकेटेट अस्पताल बनाया जाएगा, जिससे लोगों का बेहतर इलाज हो सके।

मुख्यमंत्री ने नगर निगम के प्रत्येक वॉर्ड हेतु नोडल अधिकारी नामित करने के लिए नगर आयुक्त को निर्देशित किया। कहा कि पूरे कानपुर शहर में नियमित रुप से साफ सफाई, सैनेटाइजेशन तथा फॉगिंग करायी जाए। यह कार्य नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में भी किए जाएं। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि डोर-टू-डोर सर्वे कर ज्यादा से ज्यादा लोगों के सैम्पल लेने का कार्य किया जाए।

सभी शिक्षण संस्थाओं में शिक्षकों के साथ छात्र-छात्राओं को इस बीमारी से बचाव के सम्बन्ध में बैठक कर जानकारी दी जाए। उन्होंने जीका वायरस रोग के शीघ्र नियंत्रण हेतु सर्विलांस व सैम्पलिंग कार्य और अधिक तेजी से किए जाने के निर्देश दिए।

About Samar Saleel

Check Also

खुन खुनजी गर्ल्स पीजी कॉलेज में AdMad का आयोजन

लखनऊ। आज खुन खुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग द्वारा कॉलेज परिसर में ...