Breaking News

सपा के ख़िलाफ़ हार के डर से भाजपा समर्थक कर रहे हैं अभद्र व्यवहार; जनता में फ़ैली नाराज़गी- राजेंद्र चौधरी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि राज्य विधानसभा के चुनाव के दो चरणों में समाजवादी पार्टी ने शतक बना लिया है। आज तीसरे चरण के मतदान के बाद 16 जनपदों की 59 सीटों के लिए मतदान में 50 सीटों पर जनता का प्रबल समर्थन समाजवादी पार्टी और गठबंधन को मिला है।

                                                राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी, सपा 

भाजपा के खिलाफ जनता में ज़बरदस्त विरोध की लहर दिखाई दे रही है। भाजपा गाली गलौज के स्तर पर उतर आयी है। भाजपा नेताओं ने खास तौर पर, समाजवादी पार्टी के ख़िलाफ़ जिस अभद्र और अश्लील बातें की हैं, उससे जनसामान्य में बहुत नाराज़गी है। भाजपा भी मतदान के रुझान से समझ रही है कि उसके दिन बीत गए हैं। 10 मार्च को जो परिणाम आना है उसमें भाजपा का सफाया होना तय है।

                                                                    भाजपा प्रत्याशी एस पी बघेल

अपनी खीझ और हार के डर से भाजपा नेतृत्व अब दबंगो और स्वामिभक्त प्रशासनिक अधिकारियों की मदद से मतदान में धाँधली करने में लग गया है। करहल में कर्मचारी और अधिकारी धीमी गति से काम कर रहे हैं और मतदाताओं की लम्बी लम्बी लाइनें लगाकर व्यवधान किया जा रहा है। अखिलेश यादव करहल क्षेत्र से प्रत्याशी हैं। बूथ संख्या 300 पर भाजपाई फ़र्ज़ीवाडा कर रहे हैं। विरोध करने पर समाजवादी कार्यकर्ताओं को पुलिस उठा ले गई। यहाँ बूथ संख्या 319 और 320 पर भाजपा के प्रत्याशी एसपी बघेल, बूथ के अंदर जाकर मतदान कर्मियों को धमका रहे हैं।

उधर बूथ संख्या 414 पर साइकिल का बटन दबाने पर कमल की पर्ची निकलने की शिकायत हुई है। यहाँ बूथ संख्या 257 पर भी भाजपा के लोग फ़र्ज़ी मतदान कराते पाए गए हैं। गांवों में समाजवादी समर्थक मतदाताओं से बदसलूकी की जा रही है। बूथ संख्या 222 और 04 पर मतदान कर्मियों ने लोगों को वोट नहीं डालने दिया। ईवीएम में कई जगह गड़बड़ियाँ   हो रही हैं, जिससे मतदान में बाधा पड़ी रही है। इन सबकी शिकायत निर्वाचन आयोग से कर दी गई है।

राजेंद्र चौधरी ने कहा कि जनपद मैनपुरी की करहल विधान सभा के बूथ संख्या 110 पर भाजपा के दबंगों की समाजवादी समर्थक मतदाताओं को वोट नहीं डालने की शिकायत आयी है। वहीं, कन्नौज के तिर्वा की बूथ संख्या 214 सुखसेनपुर पर पूर्व विधायक अरविन्द प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी के एजेंट को मारपीट कर भगा दिया है और फर्जी मतदान कराया गया है। चौधरी ने कहा कि जनपद कन्नौज की विधानसभा क्षेत्र छिबरामऊ के बूथ संख्या 324 और 325 तिसौली में भाजपा विधायक अर्चना पाण्डेय ने ग्राम प्रधान और समाजवादी पार्टी के एजेंट को डरा धमकाकर भगा दिया और फर्जी मतदान कराया है।

जनपद फर्रुखाबाद में बूथ संख्या 38 पर ईवीएम में समाजवादी पार्टी का चुनाव चिन्ह साइकिल का निशान ही नहीं था। उरई, इटावा, एटा, महोबा आदि कई जनपदों में फर्जी मतदान की शिकायते बहुतायत में मिल रही है। कई प्रशासनिक अधिकारी भाजपा प्रचारक की भूमिका में कार्य करते पाए गए हैं। समाजवादी कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर सुनवाई नहीं हो रही है। कई जगह पोलिंग अधिकारी कुछ जातियों के लोगों को वोट ही नहीं डालने दे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि कानपुर देहात में बिठूर के बूथ संख्या 306 पर भाजपा के इशारे पर समाजवादी पार्टी के एजेंट चरण सिंह लोधी से उनका बस्ता और तीन मोबाइल फोन छीन लिए गए। बिधूना में 308 बूथ संख्या 90 पर भाजपा की टोपी और गमछा लेकर भाजपाई फ़र्ज़ी मतदान करा रहे हैं। चौधरी ने कहा कि भाजपा नेताओं की ये हरकतें बताती हैं कि वे अपनी हार की आशंका से परेशान होकर अब अभद्रता पर उतर आए हैं। धाँधली और गुंडागर्दी से चुनावों को प्रभावित करने के इन कुत्सित प्रयासों से जनता में भाजपा के प्रति व्यापक जनरोष है। अब जनता ने तय कर लिया है कि वह भाजपा को हराएगी और समाजवादी पार्टी को विजयी बनाएगी।

Report- Anshul Gaurav

About reporter

Check Also

25 मीटर ऊंची हाईटेक चिमनी से नहीं उड़ेगी चिता की राख, मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर हो रहा काम

वाराणसी:  मोक्ष तीर्थ मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर 25 मीटर ऊंची हाईटेक चिमनी बनाई जाएगी ...