Breaking News

कृषि एवं किसान कल्‍याण विभाग द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए मुख्‍य फसलों के उत्‍पादन के अंतिम अनुमान जारी

• 3322.98 लाख टन रिकार्ड खाद्यान्‍न उत्पादन

• 1378.25 लाख टन रिकार्ड चावल का उत्पादन

• 1132.92 लाख टन रिकार्ड गेहूँ का उत्‍पादन

• 132.59 लाख टन रिकार्ड रेपसीड एवं सरसों का उत्पादन

नई दिल्ली। कृषि एवं किसान कल्‍याण विभाग द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए मुख्‍य फसलों के उत्‍पादन के अंतिम अनुमान जारी कर दिए गये हैं। यह अनुमान मुख्य रूप से राज्य/संघ राज्यों से प्राप्त जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। फसलों के क्षेत्रफल को रिमोट सेंसिंग, साप्ताहिक फसल मौसम निगरानी समूह और अन्य एजेंसियों से प्राप्त जानकारी के साथ मान्य और त्रिकोणित किया गया है।

कृषि एवं किसान कल्‍याण विभाग द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए मुख्‍य फसलों के उत्‍पादन के अंतिम अनुमान जारी

फसल पैदावार के अनुमान राष्ट्रीय स्तर पर किए गए फसल कटाई प्रयोगों (CCEs) के आधार पर हैं। CCEs को रिकॉर्ड करने की प्रक्रिया को डिजिटल सामान्य फसल अनुमान सर्वेक्षण (DGCES) लागू करके री-इंजीनियर्ड किया गया है, जिसे कृषि वर्ष 2023-24 के दौरान प्रमुख राज्यों में लागू किया गया था। नई प्रणाली ने उपज अनुमानों की पारदर्शिता और मजबूती सुनिश्चित की है।

Please also watch this video

https://youtu.be/gTR9OwvhsV8

वर्ष 2023-24 के दौरान देश में कुल खाद्यान्‍न उत्‍पादन रिकॉर्ड 3322.98 लाख टन अनुमानित है जो वर्ष 2022-23 के दौरान प्राप्त 3296.87 लाख टन खाद्यान्न उत्‍पादन की तुलना में 26.11 लाख टन अधिक है। चावल, गेहूं और श्रीअन्न के अच्छे उत्पादन के कारण खाद्यान्न उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि देखी गई।

वर्ष 2023-24 के दौरान चावल का उत्‍पादन रिकॉर्ड 1378.25 लाख टन अनुमानित है। यह पिछले वर्ष के 1357.55 लाख टन चावल उत्पादन से 20.70 लाख टन अधिक है। वर्ष 2023-24 के दौरान गेहूँ का उत्‍पादन रिकॉर्ड 1132.92 लाख टन अनुमानित है। यह पिछले वर्ष के 1105.54 लाख टन गेहूं उत्पादन से 27.38 लाख टन अधिक है और श्रीअन्न का उत्पादन पिछले वर्ष के 173.21 लाख टन उत्‍पादन की तुलना में 175.72 लाख टन अनुमानित है।

कृषि एवं किसान कल्‍याण विभाग द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए मुख्‍य फसलों के उत्‍पादन के अंतिम अनुमान जारी

2023-24 के दौरान महाराष्ट्र समेत दक्षिणी राज्यों में सूखे जैसे हालात रहे और अगस्त के दौरान खासकर राजस्थान में लंबे समय तक सूखा रहा। सूखे से नमी की कमी ने रबी सीजन को भी प्रभावित किया। इसका मुख्य रूप से दालों, मोटे अनाज, सोयाबीन और कपास के उत्पादन पर असर पड़ा। विभिन्न फसलों के उत्‍पादन का विवरण नीचे दिया गया है..

  • कुल खाद्यान्‍न – 3322.98 लाख टन (रिकार्ड)
  • चावल– 1378.25 लाख टन (रिकार्ड)
  • गेहूँ– 1132.92 लाख टन (रिकार्ड)
  • पोषक/मोटे अनाज– 569.36 लाख टन
  • मक्‍का- 376.65 लाख टन
  • कुल दलहन- 242.46 लाख टन
  • श्रीअन्न- 175.72 लाख टन
  • तूर- 34.17 लाख टन
  • चना- 110.39 लाख टन
  • कुल तिलहन – 396.69 लाख टन
  • मूंगफली – 101.80 लाख टन
  • सोयाबीन – 130.62 लाख टन
  • रेपसीड एवं सरसों – 132.59 लाख टन (रिकार्ड)
  • गन्‍ना – 4531.58 लाख टन
  • कपास – 325.22 लाख गांठें (प्रति 170 किग्रा)
  • पटसन एवं मेस्ता – 96.92 लाख गांठें (प्रति 180 किग्रा)

वर्ष 2023-24 के अंतिम अनुमान के साथ पिछले अनुमानों का विवरण upag.gov.in पोर्टल पर उपलब्ध है।

रिपोर्ट-दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

‘मेरा कार्यकाल छोटा, पर ये मतलब नहीं कि हम वह नहीं करेंगे जो करना चाहिए’

शिमला:  न्यायमूर्ति राजीव शकधर ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप ...