Breaking News

पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार होंगे नए चुनाव आयुक्त, अशोक लवासा की लेंगे जगह

पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार को नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। अशोक लवासा की जगह अब राजीव कुमार लेंगे। विधि मंत्रालय ने शुक्रवार रात को अधिसूचना नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने उनके पद ग्रहण करने की तिथि से उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी है। मंत्रालय ने बताया कि राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त अशोक लवासा की जगह लेंगे,जिनका इस्तीफा 31 अगस्त से प्रभावी होगा। अशोक लवासा एशियाई विकास बैंक में उपाध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं। राजीव कुमार 1984 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी हैं। इससे पहले चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने पिछले दिनों अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

नोटिफिकेशन में विधि मंत्रालय ने कहा, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चुनाव आयुक्त के पद पर राजीव कुमार की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। पदभार करने की तिथि से उनकी नियुक्ति प्रभावी होगी। वह अशोक लवासा के पद की जगह लेंगे, जिनका 31अगस्त 2020 से इस्तीफा प्रभावी होगा। पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा इससे पहले भारत के केंद्रीय वित्त सचिव, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में सचिव सहित कई वरिष्ठ पदों पर कार्य कर चुके हैं।

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा हुए हैं। अशोक लवासा के अलावा दूसरे चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा हैं। कुमार 10 दिन बाद इन वरिष्ठ अधिकारियों की टीम का हिस्सा बनेंगे। राजीव कुमार के पास सार्वजनिक नीति और प्रशासनिक क्षेत्र का 30 साल से ज्यादा का अनुभव रह चुका है। उन्होंने बीएससी और एलएलबी के साथ पब्लिक पॉलिसी एंड सस्टेनेबिलिटी में मास्टर्स कर चुके है। कुमार को पिछले वर्ष जुलाई में वित्त सचिव नियुक्त किया था और इस वर्ष  फरवरी में उनका कार्यकाल समाप्त हो गया था।

राजीव कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वित्तीय समावेशन की योजना के प्रमुख क्षेत्रों में काम करने के लिए जाना जाता है। इनमें प्रधानमंत्री जन धन योजना और मुद्रा ऋण योजना जैसी प्रमुख योजनाएं शामिल हैं। राजीव कुमार का जन्म 19 फरवरी, 1960 है। यानी चुनाव आयोग में राजीव कुमार का कार्यकाल करीब पांच साल का होगा यानी 2025 तक इस यह पद संभालेंगे। इस हिसाब से राजीव कुमार इस लोकसभा चुनाव 2024 का कार्य भी देखेंगे।

About Aditya Jaiswal

Check Also

कतर से रिहा होकर लौटे सौरभ और उनके पिता ने PM को लिखा पत्र, कहा- उम्मीद थी कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

नई दिल्ली: कतर ने जिन आठ भारतीय नौसेना के पूर्व कर्मचारियों को मौत की सजा ...