सुल्तानपुर। सनातन धर्म की बहती हुई तेज हवाओं में डुबकी लगाने मुंबई से सुल्तानपुर के रास्ते अयोध्या जा रही दो महिला श्रद्धालुओं को रात्रि तकरीबन 12:00 बजे रेलवे स्टेशन पर थका हारा देख गौ रक्षा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी सर्वेश सिंह और उनकी टीम ने खाने पीने की व्यवस्था करते हुए उन्हें रात्रि विश्राम का आसरा दिया। अनभिज्ञ अनजान व भटके हुए श्रद्धालु महिला राही को दूसरे दिन अयोध्या धाम प्रभु श्री राम का दर्शन के लिए भिजवाने का पुनीत कार्य किया जिसकी चहुंओर चर्चा हो रही है।
नेपाल दूतावास के अधिकारियों से ओडिशा के सीएम ने की बात, कहा- छात्रा को मिलेगा न्याय
वहीं उक्त महिलाओं ने गौ रक्षा वाहिनी की सुल्तानपुर टीम को धन्यवाद देते हुए मुंबई आने का निमंत्रण भी दिया। बताते चलें कि मंगलवार को मुंबई से रेलवे के रास्ते अयोध्या दर्शन करने जा रहे हैं दो महिलाओं को जाम की अव्यवस्था के कारण सुल्तानपुर स्टेशन पर उतरना पड़ा। अंजान होने के कारण कहीं रुकने का ठिकाना नहीं था वे दोनों इधर-उधर भटक रही थी।
सूरज पंचोली ने Kesari Veer के लिए की कड़ी ट्रेनिंग, ऐसे सीखा युद्ध कौशल
इसी बीच राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के प्रदेश प्रभारी सर्वेश सिंह ने उन्हें भटकते देख संकोच भरे लहजे में हाल जानना चाहा। महिलाओं ने आपबीती सुनाई तो गोलाघाट स्थित गौ रक्षा वाहिनी गौ कार्यालय पर महिलाओं को सकुशल पहुंचवाया गया, खान-पान की व्यवस्था करते हुए दूसरे दिन उन्हें अयोध्या भिजवाने का काम किया।
इस खुशी के पल का इजहार करते हुए महिलाओं ने गौ रक्षा वाहिनी के कार्यों की सराहना करते हुए मुंबई आने का न्योता भी भेजा है। सहयोग के रूप में संघ के संरक्षक राकेश सिंह उर्फ दद्दू, विनय प्रताप सिंह बिन्नू, राष्ट्रपिता पांडे, रवि दुबे, मनीष गुप्ता, नीरज सिंह आदि प्रमुख लोग रहे।
Cow Raksha Vahini provided support to two women going from Mumbai to Ayodhya