Breaking News

Republic Day Camp से लौटे NCC Cadets का राज्यपाल ने किया सम्मान

लखनऊ। गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Camp) एनसीसी दल के दिल्ली से लौटने पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा राजभवन में एनसीसी कैडेटों का स्वर्ण और रजत पदक और एनसीसी इंटर ग्रुप बैनर द्वारा सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने सर्वश्रेष्ठ चयनित कैडेटों को छह गर्वनर्स स्वर्ण और छह रजत पदक प्रदान किए और आरडीसी दल को पुरस्कार प्रदान किए।

परीक्षा पे चर्चा 2025 : PM Modi इस दिन सुबह 11 बजे छात्रों से करेंगे बात

राजभवन में आयोजित सम्मान समारोह में राज्यपाल के स्वर्ण पदक से सम्मानित होने वाले कैडेटों में-एनसीसी ग्रुप मुख्यालय गाजियाबाद से कैडेट कनिष्क, कैडेट अंशिका सिन्हा एवं कैडेट मानसी, वहीं एनसीसी ग्रुप मुख्यालय आगरा से कैडेट कृति नौटियाल तथा एनसीसी ग्रुप मुख्यालय लखनऊ के कैडेट विशाल सिंह एवं कैडेट अंशिका कुमारी शामिल हैं।

इसी तरह राज्यपाल के रजत पदक से सम्मानित होने वाले कैडेटों में-एनसीसी ग्रुप मुख्यालय प्रयागराज से कैडेट अर्नव दीपक चंद्ररावंशी, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय अलीगढ से कैडेट अनुराग कुमार, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय बरेली से कैडेट महदीप कृष्ण शर्मा, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय मेरठ से कैडेट कैडेट रीतिका, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय गाजियाबाद से कैडेट गोरमा मानचू तथा एनसीसी ग्रुप मुख्यालय लखनऊ के कैडेट नीतिश यादव शामिल हैं। इस दौरान राज्यपाल द्वारा एएनओस और पीआई स्टाफ को भी पुरस्कार प्रदान किया।

इसे भी पढ़ें

Illegal Immigrants : सदन में विपक्ष का प्रदर्शन, कहा- देश का अपमान नहीं सहेंगे

इसी तरह सर्वश्रेष्ठ एनसीसी गु्रप के लिए प्रतिष्ठित इंटर ग्रुप चैम्पियनशिप बैनर भी विजेता ग्रुप कमान्डर गाजियाबाद को प्रदान किया गया जिसे ब्रिगेडियर कुलविन्दर सिंह, एसएम ने प्राप्त किया। सर्वश्रेष्ठ ग्रुप के लिए अंतर ग्रुप प्रतियोगिता के समापन के बाद उत्तर प्रदेश के 11 समूहों में से विजेता ग्रुप का चयन किया जाता है। ड्रिल, फायरिंग, हथियार प्रशिक्षण, बाधा पाठ्यक्रम आदि इसका हिस्सा है। इस मौके पर एनसीसी कैडेटों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

समारोह में वरिष्ठ सैन्यधिकारियों सहित गणमान्य व्यक्ति और एनसीसी कैडेट उपस्थित थे। बताते चलें कि नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस शिविर-2025 में उत्तर प्रदेश के 127 एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया था। एनसीसी निदेशालय उत्तर प्रदेश की 14 बालिका तथा 11 बालक कैडेटों ने नई दिल्ली में कर्त्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड-2025 के लिए चुने गये। इस दौरान ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ के लिए कुल 8 एनसीसी कैडेटों का चयन किया गया था जिसमें सीनियर डिविजन एवं सीनियर विंग के पॉंच-पॉंच बालक कैडेट शामिल थे।

रिपोर्ट-दया शंकर चौधरी 

About reporter

Check Also

प्रख्यात साहित्यिक प्रकाशन द्वारा सीएमएस छात्रा की किताब प्रकाशित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल अशर्फाबाद कैम्पस की कक्षा-8 की छात्रा रमीज जेहरा द्वारा लिखित पुस्तक ...