Breaking News

तेज रफ्तार डंपर ने ली किसान की जान, शव पहिये के नीचे नीचे फंसा, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

• अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पांच थानों का फोर्स मौके पर, डंपर चालक मौके से फरार

कुदरकोट/औरैया। तहसील के थाना कुदरकोट क्षेत्र में एक किसान गाय के पीछे चलकर अपने घर वापस आ रहा था तभी एक तेज रफ्तार ने उसे रौंद दिया। किसान का शव डंपर के पहिया के नीचे दब गया और उसकी मौके पर मौत हो गयी। चालक डंपर को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने जमा लगा दिया।

तेज रफ्तार डंपर ने ली किसान की जान

जानकारी के अनुसार थाना कुदरकोट क्षेत्र के गांव नगला चंदन निवासी किसान महेश (50 वर्ष) पुत्र प्रेम सिंह शुक्रवार की देर शाम अपनी गाय को लेकर घर आ रहा था‌। वह कुदरकोट ऐरवाकटरा मार्ग पर सुतियानी मोड़ के समीप पहुंचा था कि तभी तभी से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह वहीं गिर गया जिसके बाद डंपर का टायर उसके ऊपर चढ़ गया। जिससे दब कर उसकी मौके पर मौत हो गयी। चालक को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया।

👉पत्रकार की पत्नी की सड़क हादसे में मौत, छह अन्य सवारियां हुईं चोटिल, ईको कार ने ऑटो में मारी टक्कर

घटना की जानकारी होते ही पुलिस फोर्स व ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना मिलते ही कई थानों के पुलिस फोर्स के साथ एएसपी, एसडीएम बिधूना, तहसीलदार व सीओ मौके पर मौजूद हैं। समाचार लिखे जाते समय तक अधिकारी ग्रामीणों को समझाने में जुटे हुए हैं।

तेज रफ्तार डंपर ने ली किसान की जान

नगला चंदन निवासी रमेश सिंह ने बताया कि महेश गाय के पीछे आ रहा था। चालक ने पीछे से उसके ऊपर डंपर चढ़ा दिया। बताया कि चालक नशे में था और सौ की स्पीड से चला रहा था। बताया कि महेश के तीन बेटे हैं। जबकि एक बेटी सबसे बड़ी बबली थी। जिसकी 15 दिन पूर्व ही उसने इटावा जिले के गांव खरदुली में शादी की थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।

रिपोर्ट – संदीप राठौर चुनमुन

About Samar Saleel

Check Also

बड़े मंगल पर रॉयल कैफे ग्रुप ने किया विशाल भंडारे का आयोजन

लखनऊ। जेठ माह (Month of Jeth) के पांचवें एवं अंतिम मंगलवार (Last Tuesday) पर पिछले ...