Breaking News

हमारा हिंदुस्तान

हमारा हिंदुस्तान

दुनिया में जो सबसे महान है।
ये हमारा अपना हिंदुस्तान है।।

हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई,
बनके रहते हो जहाँ भाई-भाई।
एकता जिस देश की पहचान है।
ये हमारा अपना हिंदुस्तान है।।

महाराणा प्रताप, वीर शिवाजी,
मंगल पांडे, लक्ष्मीबाई जिसकी।
गौरवमयी इतिहास बनी शान है।
ये हमारा अपना हिंदुस्तान है।।

जिन वीरों ने अंग्रेजों के चंगुल से,
देश को आजाद कराने में कर दिया।
हँसते-हँसते प्राणों का बलिदान है।
ये हमारा अपना हिंदुस्तान है।।

शरहद पर दुश्मनों को मारकर,
देश के लिए सैनिक शहादत में।
तिरंगे को बनाते परिधान है।
ये हमारा अपना हिंदुस्तान है।।

कर्तव्यों का पालन करनेवाला,
वह प्रत्येक इंसान देशभक्त है।
जिसकी जुबां पर राष्ट्रगान है।
ये हमारा अपना हिंदुस्तान है।।

सोनल ओमर

About Samar Saleel

Check Also

फिल्म लेखक वेदिक द्विवेदी छात्रसंघ पर लिख रहे किताब, किए ये बड़े खुलासे

अपनी हाल ही में आई पुस्तक रामेश्वरा की बड़ी सफलता के बाद फिल्म लेखक वेदिक ...