Breaking News

रितिक रोशन बने विश्व के सबसे हैंडसम मैन

हैंडसम एक्टर्स की बात हो तो इस मामले में बॉलीवुड स्टार रितिक रोशन ने बॉलीवुड एक्टर्स ही नहीं बल्कि दुनिया के सभी एक्टर्स को पीछे छोड़ दिया है। जी हां, रितिक रोशन विश्व के सबसे हैंडसम मैन बन गए हैं।

ये भी पढ़े-

फिल्मों के सीक्वल में भी जी जान से जुटे हैं खिलाड़ी अक्षय कुमार

टॉप हैंडसम एक्टर्स है रितिक रोशन

रितिक रोशन का नाम  टॉप हैंडसम एक्टर्स की लिस्ट में टॉप पर है। वहीं, बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान का नाम इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर है।
दरअसल, एक सर्वे के मुताबिक वर्ल्ड के टॉप 10 हैंडसम एक्टर्स की लिस्ट जारी की गई है।

  • बता दें कि, रितिक रोशन ने यह खिताब विश्व के बड़े नाम अभिनेताओं को हरा कर हासिल किया है।
  • जिसमें रॉबर्ट पैटिंसन, ताइवान के अभिनेता गोडफ्रे गाओ, क्रिस इवांस, डेविड बोरीनाज।
  • कनाडा के अभिनेता नोआह मिल्स, हेनरी केविल, टॉम हिडलस्टोन और सैम हुघन को पछाड़कर हासिल किया है।
  • इस सर्वे में अभिनेता के लुक, फैन फॉलोविंग और ब्रांड एंडॉर्समेंट को ध्यान में रखकर किया गया है।
  • रितिक रोशन इसके पहले सेक्सिएस्ट एशियाई मैन का खिताब।
  • और विश्व के हॉटेस्ट मैन जैसे खिताब अपने नाम कर चुके हैं।
  • बताते चलें कि, इस सूची में शाहरुख खान और आमिर खान का कही जिक्र नहीं हुआ है।
  • रितिक रोशन जल्द फिल्म कृष 4 में नजर आएंगे।
  • इस फिल्म की घोषणा अभी हाल ही में उनके पिता राकेश रोशन ने की है।
  • वहीं पिछले वर्ष 2017 की शुरुआत में रितिक रोशन की फिल्म काबिल आई थी।
  • जिसमें उनके साथ यामी गौतम की मुख्य भूमिका थी।

About Samar Saleel

Check Also

रणदीप की फिल्म पहुंची 10 करोड़ के पार, मडगांव एक्सप्रेस का ऐसा रहा हाल

मार्च के महीने में कई फिल्मों सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही हैं। इनमें से कुछ ...