बिधूना। कस्बा में स्थित सिविल न्यायालय में सिविल जज जूनियर डिवीजन (जुडिशियल मजिस्ट्रेट) बिधूना की न्यायालय में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत सफलता पूर्वक सम्पन्न हुयी।
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत औद्योगिक नगरी दिबियापुर में निकाला गया रोड शो
इस अवसर पर आपसी सहमति से सौ मामलों का निस्तारण हुआ। इस मौके पर 7,66,360 रूपए 55 पैसों निपटान राशि के रूप में वसूले गये।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जिला जज अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में सिविल न्यायालय जूनियर डिवीजन में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सुबह से भीड़ दिखी।
महाराष्ट्र में होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन “धारा 2023” में यूपी के 22 शहरी नदियों का होगा प्रदर्शन
इस मौके पर सिविल जज जूनियर डिवीजन बिधूना वन्दना प्रथम ने मामलों की सुनवाई की। इस दौरान 100 मामलों का निस्तारण किया गया। जिसमें 7,66,360 रूपए 55 पैसे मामलों की निपटान राशि के रूप में वसूले गये। राष्ट्रीय लोक अदालत सफलता पूर्वक सम्पन्न हुयी।
सिविल जज जूनियर डिवीजन वन्दना प्रथम की अदालत में 89 मामले दंडवाद के निस्तारित हुए जिसमें 17,400 रूपए वसूले गये। 6 मामले सिविल वाद के रजामंदी से निस्तारित किये गये। इसके अलावा 5 मामले सिविल वाद उत्तराधिकार प्रमाण पत्र के निस्तारित किये गये।
जिसमें 7.48.880 रूपए 55 पैसे वसूले गये। सिविल जज जूनियर डिवीजन वन्दना प्रथम ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई है। आगे भी इसी तरह सफलता पूर्वक सम्पन्न करायी जायेगी।
रिपोर्ट-शिव प्रताप सिंह सेंगर