Breaking News

थिएटर मे रिलीज होती तो हाउसफुल रहती इन सितारों की वेडिंग फिल्म! टिकट खिड़की पर होता विकट नजारा!

इन दिनों पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की वेडिंग फिल्म सोशल मीडिया पर छाई हुई है। लोग इस फिल्म पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। अभी तक कई बॉलीवुड सितारों की वेडिंग फिल्म रिलीज हो चुकी है। इनमें से कुछ ऐसी है, जिन्हें लोगों ने बड़े चाव से देखा था। इनमें अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की वेडिंग फिल्में शामिल है। इन्हें लोग आज भी देखना पसंद करते हैं।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी, सितारों की सबसे ज्यादा चर्चित शादियों में से एक है। इनकी वेडिंग फिल्म का लोगों का बेसब्री से इंतजार था। फिल्म के सामने आते ही इंटरनेट पर तहलका मच गया था। सोशल मीडिया यूजर्स ने तो कमेंट बॉक्स को अपनी प्रतिक्रियाओं से भर दिया था। अनुष्का और विराट बला के खूबसूरत लग रहे थे। उनके कपड़ों से लेकर ज्वैलरी तक हर चीज सुर्खियों में रही थी।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी बेहद खास थी। यह शादी दो रिवाजों- सिंधी और कोंकणी से हुई थी। दोनों की वेडिंग फिल्म सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही वायरल हो गई थी। उनकी शादी की ड्रेस पर लोग फिदा हो गए थे। दीपिका के गहनों ने भी लोगों का ध्यान खींचा था।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने राजस्थान के जैसलमेर में शादी की थी। फैंस ने इन दोनों की वेडिंग फिल्म को बहुत पसंद किया था। वहीं, शादी की तस्वीरों ने तो लाइक्स का रिकॉर्ड ही तोड़ दिया था। सोशल मीडिया पर इन दोनों की शादी की तस्वीरों पर आलिया और रणबीर की शादी की तस्वीरों से ज्यादा लाइक्स मिले थे।

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी

रकुल प्रीत और जैकी भगनानी की वेडिंग फिल्म पर भी लोगों ने दिल खोलकर प्यार बरसाया था। इसमें लोगों को कई प्यारे लम्हे देखने को मिले थे, जिन्होंने लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला दी थी। मालूम हो कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने 21 फरवरी 2024 को गोवा में शादी रचाई थी।

About News Desk (P)

Check Also

फीचर्स लैब में दिखेगा जोया का जलवा, फौजिया-रोशन सेठी के साथ मेंटर के रूप में आएंगी नजर

1497 फिचर्स लैब में मेंटर्स के रूप में जोया अख्तर (द आर्चीज), फौजिया मिर्जा (क्वीन ...