Breaking News

अगर आप भी करते हैं बच्चों को kiss तो आज ही छोड़ दें, वरना आपकी सेहत…

बच्चों को किस करने से उनके स्वास्थ्य पर इसका विपरित प्रभाव पड़ सकता है। आज हम आपको बताएंगे बच्चों को किस करने से उनके स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ता है।

बच्चे को किस करने से बच्चे के मुंह में छाले हो सकते हैं। इसका कारण हर्पीस सिंप्लेक्स वायरस टाइप 1 यानी एचएसवी 1 होता है। इसमें होठों या मुंह के आसपास छोटा फफोला हो जाता है, जो बाद में चेहरे के अन्य हिस्सों में भी फैल सकता है, जैसे- नाक, गाल और ठोड़ी।

शिशु को किस करने से फूड एलर्जी भी हो सकती है। वहीं अगर आप होठों पर ग्लूटेन युक्त लिपिस्टिक लगाकर बच्चों को किस करती हैं तो इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

बच्चों को किस करने से बच्चों के दांतों में कैविटी हो सकती है। किस करते समय बच्चों के मुंह में सलाइवा जा सकता है और सलाइवा में मौजूद स्ट्रेप्टोकोकस म्यूटने नाक बैक्टीरिया के कारण बच्चों के दांतों में कैविटी हो सकती है।

बच्चों को किस करने से बच्चों का इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो सकता है। आपके किस करने से बच्चे के शरीर में कीटाणु प्रवेश कर सकते हैं, जिस वजह से बच्चे का इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

आखिर क्यों मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस? जानें कैसे होता है स्मारकों का चयन

हर साल 18 अप्रैल के दिन विश्व धरोहर दिवस मनाया जाता है। इस खास दिन ...