Breaking News

उत्तरी और उत्तर-पश्चिम हिस्सों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड, टूटा 8 साल का रिकॉर्ड, IMD ने किया ये दावा

देश के उत्तरी और उत्तर-पश्चिम हिस्सों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है और श्रीनगर में पिछले आठ साल का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। कोहरे से दृश्यता कम होने की वजह से कुछ स्थानों पर यातायात प्रभावित रहा।

वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का दावा है कि अगले 3 से 4 दिनों तक उत्‍तर भारत के अधिकांश हिस्‍सों में ठंड और बढ़ेगी। साथ ही शीतलहर के कारण ठिठुरन में भी इजाफा होगा।

आईएमडी ने जानकारी दी है कि समुद्र में बढ़ रही मौसमीय गतिविधि के कारण अगले गुरुवार को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराइकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप में बारिश हो सकती है।

बर्फीले पश्चिमी हिमालय से उठ रही हवाओं की वजह से राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शहर में कोहरे की चादर से दृश्यता का स्तर 50 मीटर तक पहुंच गया और इससे यातायात पर असर पड़ा।

About Aditya Jaiswal

Check Also

खरगापुर में सीवर की समस्या से जल्द मिलेगी राहत, महापौर ने दिए निर्देश

लखनऊ। खरगापुर (khargapur) में सीवर (Sewer) की बढ़ती समस्या (Problem) से स्थानीय लोगों के लिए ...