Breaking News

औरैया शहर में दबंगों ने गोली चला फैलाई दहशत, युवती समेत तीन घायल

• गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा बाजार

• पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल खड़े करता है ये गोलीकांड

• घायलों को कानपुर ले जा रही एम्बुलेंस जाम में फंसी

उत्तर प्रदेश के औरैया शहर में दबंगों ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग की। फायरिंग में खुले बाजार में एक युवती, दुकानदार व एक राहगीर समेत तीन लोग घायल हो गये। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।

दबंगों ने गोली चलाकर फैलाई दहशत

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार की शाम यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज शहर के व्यस्ततम भीड़भाड़ वाले गुमटी मुहाल में एक शॉप से कुछ दिनों पहले ले गये आर्टिफिशियल ज्वैलरी वापस करने को लेकर एक युवक की पहले दुकानदार से बहस व विवाद हुआ।

दबंगों ने गोली चलाकर फैलाई दहशत

बहस के दौरान युवक ने दुकानदार के साथ मारपीट भी कर दी। जिसके करीब दो घंटे बाद शाम को युवक ने अपने साथियों के साथ बाजार में आकर आतंक फैलाने के उद्देश्य से संकट मोचन मंदिर के पास कई राउंड जमकर फायरिंग की।

पुत्री के प्रेम विवाह करने से पिता आहत, बहन के ना मानने पर भाई ने खाया जहर

दबंगों ने गोली चलाकर फैलाई दहशत

वहीं गोली चलने की आवाज सुन बाजार में भगदड़ मच गयी और दुकानदार दुकानें बंद कर अपने घरों के लिए भाग खड़े हुए। इसी बीच पब्लिक ने गोली कांड में शामिल अमन चौहान व ब्रजेन्द्र सिंह को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई कर दी।

पूर्व सैनिकों ने आयोजित किया होली मिलन समारोह, अबीर गुलाल लगा कर एक दूसरे को दी बधाई

दबंगों ने गोली चलाकर फैलाई दहशत

मार्केट में हुई फायरिंग में दुकानदार आलोक कुमार एवं राहगीर युवती सलोनी व कृष्ण गोपाल को गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गये‌। तीनों घायलों को उपचार के लिए 50 शैय्या जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तीनों घायलों को कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। इस घटना से शहर की यातायात व्यवस्था की भी पोल खुलती दिखाई दी, घायलों को कानपुर ले जा रही एम्बुलेंस जाम में फंसी।

दबंगों ने गोली चलाकर फैलाई दहशत

गोली कांड की जानकारी होते ही पुलिस सक्रिय हो गयी। पुलिस अधीक्षक चारु निगम, अपर पुलिस अधीक्षक दिगम्बर कुशवाहा, सीओ आदि तत्काल घटना स्थल व अस्पताल पहुंचे। जहां पर उन्होंने घटना की जानकारी व घायलों का हालचाल लिया। बताया जा रहा है कि लोगों ने दो दबंगों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। जिनके पास अवैध तमंचा व कारतूस भी मिला है।

रिपोर्ट – संदीप राठौर चुनमुन

About Samar Saleel

Check Also

जयशंकर की डेनमार्क यात्रा, हरित परिवर्तन और रणनीतिक सहयोग पर फोकस

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर (External Affairs Minister Dr S Jaishankar) 20 मई को डेनमार्क ...