Breaking News

नवरात्रि और रमजान को देखते हुए मंदिर एवं मस्जिदों के आस-पास साफ सफाई एवं चूने का छिड़काव कराए सरकार- अजय त्रिपाठी मुन्ना

लखनऊ। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल (पंजी०) के प्रदेश अध्यक्ष प्रसपा के पूर्व प्रदेश प्रमुख महासचिव पूर्व मेयर प्रत्याशी लखनऊ अजय त्रिपाठी मुन्ना ने 22 मार्च से प्रारंभ हो रहे नवरात्रि एवं 24 मार्च से प्रारंभ हो रमजान को देखते हुए राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी मंदिर और मस्जिद के आस-पास साफ-सफाई और चूने का छिड़काव करने की प्रदेश सरकार से मांग की।

अजय त्रिपाठी मुन्ना

इस संबंध में व्यापार मंडल की तरफ से एक पत्र लिखकर मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री, मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश एवं प्रमुख सचिव नगर विकास को भेजा गया है।

कार्डियक अरेस्ट आने पर सीपीआर विधि बचाएगी मरीज की जान

अजय त्रिपाठी मुन्ना, रितेश गुप्ता हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, ताज खान में यह भी कहा कि नवरात्रि में बहुत बड़ी संख्या में हिंदू भाई, माता, बहन मंदिरों में पूजा करने जाते हैं साथ ही साथ रमजान में बहुत बड़ी संख्या में मुसलमान भाई मस्जिदों में नमाज पढ़ने के लिए जाते हैं।

अजय त्रिपाठी मुन्ना

इन दोनों त्योहारों को देखते हुए 22 मार्च से प्रारंभ हो रहे नवरात्रि एवं 24 मार्च से प्रारंभ हो रहे रमजान से पहले राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी मंदिर, मस्जिद के आसपास प्राथमिकता के आधार पर सफाई और चूने का छिड़काव हर हाल में कराना सुनिश्चित कराए सरकार।

About Samar Saleel

Check Also

मंडल रेल प्रबंधक ने लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग करते हुए उतरेटिया एवं सुलतानपुर स्टेशन का निरीक्षण किया 

लखनऊ। मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने आज मण्डल के अधिकारियों के साथ लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड ...