Breaking News

बिधना में धूमधााम से मनाया जा रहा स्वतंत्रता दिवस, सरकारी कार्यालयों शिक्षण संस्थानों में किया गया ध्वजारोहण

सिविल जज ने तिरंगा यात्रा व स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभात फेरियां

बिधूना। तहसील क्षेत्र के स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ उत्साह पूर्वक धूमधाम से मनायी जा रही है। निधार्रित समय पर तहसील, मुंसिफ न्यायालय समेत सभी सरकारी कार्यालयों, अर्ध सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं समेत निजी संस्थाओं व कार्यालयों में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। इस मौके पर सिविल जज जूनियर डिवीजन वन्दना के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गयी।

सिविल जज जूनियर डिवीजन वन्दना एवं उपजिलाधिकारी लवगीत कौर ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को नमन किया। क्षेत्र में ध्वजारोहण से पहले परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने सुबह प्रभात फेरियां निकाली, जिसके बाद विद्यालयों सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस मौके पर अधिकांश संस्थाओं में पौधारोपण भी किया गया।

क्षेत्र में 76वें स्वतंत्रता दिवस पर तहसील भवन में उपजिलाधिकारी लवगीत कौर, न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन भवन में सिविल जज श्रीमती वन्दना, पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय में सीओ महेन्द्र प्रताप सिंह, ब्लाक कार्यालय में बीडीओ जितेन्द्र बाबू यादव, ब्लाक कार्यालय सहार में बीडीओ मुनीश कुमार सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिधूना में अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा, कोतवाली बिधूना में कोतवाल जीवाराम, नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन अमित कुमार लल्तू, थाना बेला में थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार, थाना ऐरवाकटरा में थानाध्यक्ष रामसहाय पटेल,

थाना सहायल में थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा, बीआरसी बिधूना में खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश सोनकर, बीआरसी सहार में दाताराम, के अलावा श्री गजेन्द्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज बिधूना में प्रधानाचार्य दिनेश प्रताप सिंह, नेहरू स्मारक इंटर कालेज कैथावा में प्रधानाचार्य ब्रम्हदेव तिवारी, जनता इंटर कालेज रूरूगंज में प्रबंधक नीरज सिंह सेंगर व प्रधानाचार्य रानी कुशवाह, लोहिया इंटर कालेज ऐरवाकटरा में प्रधानाचार्य अनुराग गुप्ता, ग्यादीन महाविद्यालय में प्रबंधक उमा सिंह यादव, पुत्तू सिंह महाविद्यालय में संस्थापक रामनरेश सिंह भदौरिया, उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह सेंगर ने ध्वजारोहण किया। साथ ही राष्ट्रगान के बाद भारत माता के जयकारे लगाये गये।

शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियां की प्रतिमाओं पर किया गया माल्यार्पण – स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सिविल जज जूनियर डिवीजन वन्दना व अपर सिविल जज नेपाल सिंह, उपजिलाधिकारी लवगीत कौर, उपजिलाधिकरी न्यायिक राम अवतार वर्मा, तहसीलदार जितेश वर्मा, तहसीलदार न्यायिक करम सिंह, क्षेत्राधिकारी महेन्द्र प्रताप सिंह व श्री गजेन्द्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज के शिक्षकों ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह, डा. भीमराव आम्बेडकर, स्वतंत्रता सेनानी गजेन्द्र सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को याद कर नमन किया गया।

स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को किया गया सम्मानित – इस अवसर पर उपजिलाधिकारी लवगीत कौर ने तहसील सभागर में अपने उद्वोधन के दौरान स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों के बलिदान को याद कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के करीब एक दर्जन परिजनों को माल्यार्पण व उत्तरीय पहनाकर उन्हें सम्मानित किया एवं स्कूली बच्चों को कापी व पेन प्रदान किए। उनका सहयोग उपजिलाधािरी न्यायिक राम अवतार वर्मा, तहसीलदार जितेश वर्मा, तहसीलदार न्यायिक करम सिंह आदि अधिकरियों ने किया।

सिविल जज के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा – आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर न्यायालय सिविल जज जूनियार डिवीजन से सिविल जज वन्दना के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। जिसमें अपर सिविल जज नेपाल सिंह, एनसीसी कैडेट्स, न्यायालय स्टाफ, के अलावा बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया। यात्रा न्यायालय परिसर से शुरू होकर किशनी रोड़ होते हुए मुख्य चौराहे पर पहुंची। जहां से वापस आकर पुनः न्यायालय परिसर में समाप्त हुयी। इस दौरान राष्ट्र भक्ति गीतों के साथ भारत माता के जमकर जयकारे लगाये गये। इसके बाद न्यायालय परिसर में सिविल जज वन्दना व नेपाल सिंह द्वारा पौधारोपण भी किया गया।

दिव्यांगों को वितरित हुए सहायक उपकरण – ब्लाक परिसर में ब्लाक प्रमुख गीता सेंगर व खंड विकास अधिकारी जितेन्द्र बाबू यादव ने दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिलें व स्टिक वितरित की गयीं। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आदर्श सेंगर, एडीओ पंचायत प्रवीन कुमार, एडीओ आईएसबी मयंक यादव, लईक अहमद, वीरेन्द्र सिंह, विमलेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हो रहा आयोजन – तहसील क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में गोष्ठियों के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। श्री गजेन्द्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अमर शहीदों को याद करने के साथ उनके द्वारा दी गयी कुर्बानी पर वक्ताओं द्वारा विस्तार से चर्चा की जा रही है। यहां पर एक हजार से अधिक छात्र छात्राएं मौजूद हैं।

रिपोर्ट-शिव प्रताप सिंह सेंगर 

About Samar Saleel

Check Also

छोटी मोटी चोरी करने आए थे…मिलीं इतनी गड्डियां, गठरी में बांधकर सिर पर उठाने पड़े नोट; फिर भी छूटे लाखों

आगरा:  आगरा के रकाबगंज थाना क्षेत्र में शिवाजी मार्केट से गारमेंट व्यापारी के यहां हुई ...