Breaking News

इंडियन रेडक्रास सोसाइटी लखनऊ द्वारा पूर्व में गोद लिए गये टीबी मरीजों को पुष्टाहार वितरित

लखनऊ। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी लखनऊ शाखा के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माल के टीबी मरीजों को चेयरमैन ओम प्रकाश पाठक एवं सचिव अमरनाथ मिश्र के द्वारा पुष्टाहार दिया गया। आज के कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष नवीन गुप्ता आपदा प्रबंध समिति के सदस्य जितेंद्र कुमार सिंह चौहान, सदस्य रूप कुमार शर्मा उपस्थित रहे।

इंडियन रेडक्रास सोसाइटी लखनऊ द्वारा पूर्व में गोद लिए गये टीबी मरीजों को पुष्टाहार वितरित

सचिव अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मरीजों को पुष्टाहार के तौर पर 1 किलो भुना चना 1 किलो मूंगफली का दाना और चने का सत्तू 1 किलो बॉर्नविटा एवं नहाने का साबुन तथा मास्क दिया गया। श्री मिश्रा ने यह भी बताया कि 89 मरीज माल सी.एच.सी. के थे, जिसमें से 53 मरीज ही उपस्थित हो सके, इसलिए उपस्थित मरीजों को 2 माह का पौष्टिक आहार दिया गया। शेष मरीजों को पुष्टाहार इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में न्यू प्राइवेट वार्ड के पास स्थित कार्यालय से वितरित किया जायेगा।

चेयरमैन ओम प्रकाश पाठक ने बताया कि राज्यपाल महोदया के निर्देशानुसार पूर्व में 150 टीबी मरीजों को गोद लिया गया था जिसमें से माल सी.एस.सी., बलरामपुर अस्पताल, टीबी अस्पताल ठाकुरगंज तथा एरा मेडिकल कॉलेज के मरीज सम्मिलित थे, जिनको पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने का बीड़ा इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी लखनऊ ने उठाया था। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, माल में पौष्टिक आहार का वितरण किया गया है। शेष जगहों के बचे मरीजों को जल्द से जल्द पौष्टिक आहार का वितरित किया जाएगा।

कोषाध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि टीबी मरीजों के लिए पौष्टिक आहार का अहम रोल होता है। हम लोगों के द्वारा उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने के लिए उन्हें पौष्टिक आहार देने का कार्य कर रहे हैं। आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य जितेंद्र कुमार चौहान ने कहा है कि अब देश एवं प्रदेश से टीबी जैसे रोगों का खात्मा होना तय है। सरकार की तरफ से टीबी मरीजों को मुफ्त दवा साथ में ₹ 500 मासिक भत्ता भी दिया जाता है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से चेयरमैन ओ.पी. पाठक सचिव अमरनाथ मिश्र कोषाध्यक्ष नवीन गुप्ता प्रबंध समिति के सदस्य जीतेंद्र कुमार सिंह चौहान, रूप कुमार शर्मा, कार्यालय सचिव शिवाकांत तथा माल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के दौलत राम मौजूद रहे।

About reporter

Check Also

ऐशबाग-सीतापुर रेलखण्ड के मध्य चलाया गया संरक्षा जागरूकता अभियान

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में संरक्षा के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य हेतु मण्डल ...