Breaking News

अमेरिका में रहने वाले भारतीय भी चाहते हैं कि पीएम मोदी ही जीतें, प्रवासी समूह के प्रमुख का बड़ा बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका में रहने वाले भारतीय पसंद करते हैं, अमेरिका की आर्थिक वृद्धि में भारतीयों का बड़ा योगदान है। भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेटिक फंडाराइजर अजय जैन भटूरिया ने यह कहा कि सरकार की नीतियों से देश तरक्की कर रहा है। अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को लेकर भारतीय अमेरिकी डेमोक्रेटिक फंडराइजर अजय जैन भटूरिया ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में रहने वाले अधिकांश भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरा कार्यकाल चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वे गर्व महसूस करते हैं, जब भारत पूरे विश्व में चमकता है, यही हर भारतीय चाहता है, इसलिए अधिकांश भारतीय देश पर पीएम मोदी की वापसी चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय संयुक्त राज्य अमेरिका की गहरी आर्थिक वृद्धि का हिस्सा हैं, वे आर्थिक वृद्धि में योगदान देने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि अधिकांश भारतीय अमेरिकी चाहते हैं कि प्रधान मंत्री मोदी वापस आएं। उन्हें गर्व है कि भारत लगातार तरक्की कर रहा है। भारत लगभग छह से सात फीसदी की तेज गति से आर्थिक विकास कर रहा है। आंकड़ों की मानें तो इस साल के अंत तक यह जापान को पछाड़कर चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। शायद 2027 तक भारत अमेरिका और चीन के बाद तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाए।

भटुरिया ने कहा कि सरकार की नीतियां भारत को बदल रही हैं, वाणिज्य, छोटे व्यवसाय और बड़े व्यवसाय, रेलवे विकास, सड़क सबके बुनियादी ढांचे में बउनसच किया जा रहा है। जो कि सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस विकास को जारी रखने के लिए जरूरी है कि प्रधानमंत्री मोदी और उनकी टीम को फिर से चुना जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में लोग संयुक्त राज्य अमेरिका या कई यूरोपीय देशों की तुलना में अधिक लेनदेन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के पास बेहतर जीवन बीमा तक भी है।

लोगों से जुड़ने सफल रहे मोदी
भटुरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी प्रवासी भारतीयों तक पहुंचने और उनसे जुड़ने में सफल रहे हैं। 2014, 2019 यहां तक कि 2023 में जब राष्ट्रपति बिडेन ने राजकीय रात्रिभोज की मेजबानी की थी तब साउथ लॉन में 4,500 से अधिक भारतीय अमेरिकी उनसे मिलने व्हाइट हाउस के बाहर थे। वह भी पीएम मोदी से मिलने के लिए। जो लोग भारत से आए हैं, वे यहां पैदा हुई दूसरी पीढ़ी की तुलना में भावनात्मक रूप से कहीं अधिक जुड़े हुए हैं। जब वे भारत की आर्थिक वृद्धि देखते हैं, जब वे ग्रामीण भारत का विकास देखते हैं। वे देखते हैं कि पिछले 10 वर्षों में भारत की सुरक्षा में सुधार हुआ है। वर्तमान मोदी सरकार ने आतंकवादी खतरों या आतंकवादी घटनाओं को समाप्त कर दिया है।

About News Desk (P)

Check Also

इस्लामाबाद में परीक्षा केंद्रों पर नकल कराने वाले समूह ने कर दी महिला पत्रकार की पिटाई, तीन गिरफ्तार

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में परीक्षा केंद्रों पर नकल कराने वाले लोगों के एक समूह ने ...