कमालपुर/चंदौली। जनपद के धानापुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को रामलीला मैदान में सम्पन्न हुई। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुथ सशक्तिकरण अभियान पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया।वही कार्यकर्ताओ को अपने अपने बूथ को मजबूत करने का दिशा निर्देश दिया गया
महंगाई को लेकर चकिया में सीपीआईएम ने निकाला जुलूस व सौंपा मांग पत्र
भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश सिंह ने कहा कि किसी भी पार्टी के कार्यकर्ता सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। कार्यकर्ताओ के बल पर बड़ी बड़ी लड़ाइयां लड़ी जाती है। हम सभी ईमानदारी से अपने अपने बूथ को मजबूत कर जीत दिलवाने के काम करे तो आगामी लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा अपना परचम फहराने का काम करेगी। आज देश व प्रदेश विकास की नई परिभाषा तेजी से लिखने का काम कर रही है।भाजपा विकास को अपना मूल एजेंडा मानती है।प्रदेश व देश से अपराध व अपराधियों पर लगाम कसा जा रहा है।
कार्यकर्ताओ को मजबूती से भाजपा की नीतियों को गांव गांव जाकर जनता को बताकर अपने बूथों को अधिक से अधिक मतों से जीत सुनिश्चित कराना होगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी, प्रमोद सिंह, राधेश्याम सिंह, गुलाब कुशवाहा, चन्द्रभान राय, रिजर्व सिंह, अशोक सिंह, गणेश अग्रहरि, प्रभु मौर्या, विकास गुप्ता, अवधेश खरवार, शैलेन्द्र तिवारी, संजय राजभर, सोनू गुप्ता, पारस सिंह, शिवशंकर गुप्ता आदि कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।संचालन अनिल श्रीवास्तव ने किया।
रिपोर्ट – अमित कुशवाहा