Breaking News

नौकरी पाने के लिए करे गुड़ ये उपाय 

यदि ज्योतिष के विद्वानों की सलाह मानी जाए तो हमारे घर में यूज होने वाली छोटी-छोटी चीजें भी भाग्य बदल सकती है। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार नव ग्रहों अलग-अलग चीजों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इनमें से आपको किस ग्रह को साधना है, उसी की कारक वस्तु का उपयोग करना होता है। फिर भी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका अलग-अलग उपयोग करके आप सभी ग्रहों को अपने अनुकूल बना सकते हैं।

गुड़ भी ऐसी ही एक वस्तु है। इसमें तीन गुण होते हैं, पहला यह पीले रंग का है, दूसरा यह मीठा है, और तीसरा यह खाना पचाता है। ये तीनों गुण ज्योतिष में तीन अलग-अलग ग्रहों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसी कारण गुड़ के टोटके बताए जाते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ जरूरी गुड़ के उपायों के बारे में

यदि आप अपनी वर्तमान नौकरी में दुखी हैं और नई नौकरी ढूंढ़ रहे हैं तो यह उपाय कर सकते हैं। रोजाना सुबह खाना बनाते समय पहली रोटी गाय के लिए निकालें। इस रोटी पर थोड़ा सा गुड़ रख कर गाय को खिला दें। इस टोटके को करते ही आपके पास ऑफर्स आने लगेंगे।

जन्मकुंडली में सूर्य के कमजोर होने पर प्रतिदिन सुबह की शुरुआत गुड़ खाकर पानी पीकर करनी चाहिए। इसके साथ ही रविवार को आरंभ करके लगातार अगले 8 दिनों तक प्रतिदिन 800 ग्राम गेहूं और 800 ग्राम गुड़ किसी मंदिर में चढ़ाएं। ऐसा करने से सूर्य (Surya Ke Upay) अनुकूल होकर आपको लाभ पहुंचाने लगेगा।

कई बार किन्हीं कारणों से व्यक्ति का विवाह नहीं हो पाता है। ऐसे जातकों को गुरुवार के दिन आटे की लोई में थोड़ा सा गुड़, घी और हल्दी मिलाकर गाय को खिलाना चाहिए। इस उपाय को लगातार 7 दिनों तक करना होता है। इससे शीघ्र विवाह के योग बनने लगते हैं।

कई बार व्यक्ति की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो जाती हैं। इस सिचुएशन में उसे गुड़ का एक छोटा सा टुकड़ा लेकर उसे लाल कपड़े में एक सिक्के के साथ बांध दें। अब इसे घर के मंदिर में लक्ष्मीजी की तस्वीर के आगे रख कर रोजाना पूजा करें। ऐसा लगातार पांच दिनों तक करना है। पांचवे दिन पूजा करने के बाद इस बंधे हुए कपड़े को उठाकर अपनी तिजोरी, अलमारी में रख दें।

About News Room lko

Check Also

आज का राशिफल; 27 अप्रैल 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए खर्च से भरा रहने वाला है। आप अपने ...