Breaking News

स्थापना से पहले निकाली गयी जाहरवीर की शोभायात्रा

भक्तिगीतों पर जमकर थिरके महिला-पुरुष

कल्याणपुर गांव में होगी बाबा की प्रतिमा की स्थापना

बिधूना। क्षेत्र के गांव कल्याणपुर जागू में भक्तों द्वारा जाहरवीर बाबा की प्रतिमा की स्थापना करायी जा रही है। इससे पूर्व गांव के भक्तों द्वारा बाबा की प्रतिमा की कस्बा बिधूना से लेकर महामाई मंदिर कान्हो तक करीब 40 किलोमीटर लम्बी शोभायात्रा निकाली गयी।

इस मध्य में पड़ने वाले सभी मंदिरों में भक्तों ने देवी-देवताओं के दर्शन किए। शोभायात्रा वापस गांव में आकर समाप्त हुई, जहां पर वैदिक मंत्रों के बीच बाबा की प्रतिमा की स्थापना की जायेगी।

जाहरवीर बाबा की शोभायात्रा शुक्रवार को दिन में करीब 10 बजे कल्याणपुर से शुरू होकर जागूपुर, मोहनपुरवा, पूर्वा पट्टी के मंदिरों में पूजा पाठ करके कस्बा बिधूना पहुंची। जहां पर कस्बा के मुख्य मंदिरो वनखंडेश्वर मंदिर, दुर्गा मंदिर, शिव मंदिर पर पूजा अर्चना करके महामाई मंदिर कान्हो दिबियापुर के लिए रवाना हुई।

कान्हो में महामाई मंदिर में देवी दर्शन के बाद यात्रा वापस गांव में आकर समाप्त होगी। इस दौरान एक लोडर पर बाबा जाहरवीर को विराजमान किया गया। पूरी यात्रा के दौरान भक्तिमय गीतों पर महिला व पुरूष भक्त जमकर झूमते थिरकते नजर आये। आयोजकों ने बाबा की आरती उतारी।

शोभायात्रा के गांव में वापस आने के बाद आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जाहरवीर की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी। इस दौरान पूरे मंदिर को फूल मालाओं से सजाया गया। शोभायात्रा में बाबा राम रतन सिंह, वीरेन्द्र सिंह सेंगर, शोभाराम, विनोद राठौर, रघुवीर सिंह, वल्देव यादव प्रधान, दीपू यादव, राकेन्द्र भदौरिया, चंद्रपाल सिंह, अरविंद सिंह, महेंद्र पाल सिंह, विश्वनाथ सिंह, राजरानी, गीता देवी, पुष्प देवी, प्रियंका भदौरिया आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

रिपोर्ट – संदीप राठौर चुनमुन

About Samar Saleel

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...