Breaking News

दोहरा शतक जड़कर कांबली और गावस्कर के क्लब में शामिल हुए जायसवाल, बनाए ये खास रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला दोहरा शतक लगाया और कई खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। वह टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बने। इसके साथ ही सुनील गावस्कर और विनोद कांबली के क्लब में शामिल हो गए। वह बाएं हाथ के पांचवें सलामी बल्लेबाज भी बन गए, जिन्होंने भारत के लिए टेस्ट में दोहरा शतक लगाया है। यशस्वी ने अपने टेस्ट करियर की 10वीं पारी में ही दोहरा शतक जड़ा और करुण नायर-विनोदा कांबली के क्लब में शामिल हुए।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने छह विकेट खोकर 336 रनों का स्कोर बना लिया था, जिसमें यशस्वी जायसवाल 179 रन और रविचंद्रन अश्विन पांच रन बनाकर नाबाद थे। दूसरे दिन भारतीय टीम ने एक बार फिर शानदार शुरुआत की और यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की है। इस मुकाबले की पहली पारी में जायसवाल ने 209 रन बनाए। घरेलू सरजमीं पर यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय दोहरा शतक है। इसी के साथ युवा बल्लेबाज विनोद कांबली और सुनील गावस्कर के क्लब में शामिल हो गए।

टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले तीसरे कम उम्र के खिलाड़ी बने जायसवाल
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी इस मुकाबले में रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। विराट कोहली, केएल राहुल और रवींद्र जडेजा जैसे धाकड़ खिलाड़ियों के बगैर उतरी भारतीय टीम ने इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर खबर ली है। इसमें युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का अहम योगदान रहा। उन्होंने विरोधी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यही वजह है कि अब वह 200 रनों का स्कोर बनाने वाले तीसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने ये कारनामा 22 वर्ष और 37 दिन की उम्र में कर दिखाया है। इस लिस्ट में विनोद कांबली शीर्ष दो स्थानों पर हैं। वहीं, सुनील गावस्कर 283 रनों के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हैं।

200 रन बनाने वाले पांचवें बाएं हाथ के बल्लेबाज बने यशस्वी
भारत के लिए पांचवां टेस्ट मैच खेल रहे जायसवाल ने विशाखापत्तनम में जारी दूसरे टेस्ट मैच में अपने बल्ले की गड़गड़ाहट से कीर्तिमानों की झड़ी लगा दी। उन्होंने भारत का स्कोर 396 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर जायसवाल 200 रन बनाने वाले पांचवें बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज बन गए। सौरव गांगुली ने सबसे पहले ये कारनामा किया था। उन्होंने 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ 239 रनों का स्कोर बनाया था। इसके बाद विनोद कांबली और गौतम गंभीर ने ऐसा किया था।

10वीं पारी में जड़ा दोहरा शतक
यशस्वी जायसवाल ने अपने टेस्ट करियर की 10वीं पारी में ही दोहरा शतक लगा दिया। इसके साथ ही वह करुण नायर और विनोद कांबली के खास क्लब में शामिल हो गए। करुण नायर ने अपने करियर की तीसरी पारी में ही दोहरा शतक लगा दिया था। वहीं, विनोद कांबली ने पहले दोहरे शतक के लिए चार पारियां ली थीं। सुनील गावस्कर और मयंक अग्रवाल ने आठ पारियों में ऐसा किया था, जबकि पुजारा ने नौवीं पारी में पहला दोहरा शतक लगाया था। यशस्वी इस सूची में पांचवें स्थान पर आ गए हैं।

About News Desk (P)

Check Also

अंपायर से बहस करना विराट कोहली को पड़ा महंगा, लगा भारी जुर्माना

रॉयल चलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज विराट कोहली को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ ...