Breaking News

सनातन संस्कृति के वैज्ञानिक तथ्यों के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु कार्यक्रम शुरु करेगी जनविकास महासभा

लखनऊ। भारतवर्ष के संपूर्ण सनातन आस्था और संस्कृति विज्ञान पर आधारित है परंतु ज्ञान के अभाव में हम यह नहीं समझ पाते की हमारी संस्कृति किस तरीके से वैज्ञानिक आधार पर निर्भर है, जबकि हमारे ग्रंथों में इस बात का प्रमाण है कि भारतवर्ष की सनातन संस्कृति की सारी आस्थाये एवं त्यौहार ग्रहों की गति पर ही निर्भर है और प्रत्येक त्यौहार भी उसी के अनुरूप मनाया जाता है जिसके वैज्ञानिक प्रमाण भी उपलब्ध है।

उपरोक्त जानकारी देते हुए जनविकास महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि विदेशी आक्रांताओं द्वारा 800 वर्षों तक भारतवर्ष की संस्कृति को खत्म करने के कुत्सित प्रयासों के चलते अब भारत वर्ष के लोग ही इस महान संस्कृति के तथ्यों से अनजान हैं, परंतु अब जनविकास महासभा सनातन प्रकोष्ठ सनातन आस्था के वैज्ञानिक प्रमाण पर जन जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत करेगी।

इसे ग्रहों के गति के जानकार इंजीनियर अशोक गुप्ता द्वारा 24 जुलाई से शुरू किया जाएगा। जगह जगह कार्यक्रमों को आयोजित कर जन-जन को महान भारतीय संस्कृति के वैज्ञानिक प्रमाण के प्रति जागरूक करने का कार्य जनविकास महासभा सनातन प्रकोष्ठ करेगा।

About reporter

Check Also

सपा ने मेरठ के प्रत्याशी भानु प्रताप का टिकट काटा, नया प्रत्याशी वैश्य, दलित या मुस्लिम समाज का होगा!

समाजवादी पार्टी ने मेरठ से अपने प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह का टिकट काट दिया है। ...