Breaking News

जापान ने मारा 177 व्हेलों को

जापान ने कहा कि उसने अपने पूर्वोत्तर तट पर एक वार्षिक अभियान के तहत 177 व्हेलों को मार डाला है। इसके बाद पशु अधिकार कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों में सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ गई है। देश की मत्स्य पालन एजेन्सी के मुताबिक, जून में बंदरगाह से रवाना हुए तीन पोत शिकार की गईं 43 मिंके व्हेलों और 134 सेई व्हेलों को ले कर लौटे।
जापान शिकार पर रोक संबंधी ‘‘ इंटरनेशल व्हेलिंग कमीशन ’’ (आईडब्ल्यूसी) पर हस्ताक्षरकर्ता देश है। लेकिन वह एक खामी का फायदा उठाता है जिसके अनुसार, वैज्ञानिक शोध के नाम पर व्हेलों को मारने की अनुमति है। एजेंसी के अधिकारी कोहेई इतो ने ‘एएफपी’ को बताया ‘‘सटीक संख्या का अनुमान लगाने के लिए अध्ययन आवश्यक है। हम व्हेल के वाणिज्यिक शिकार को फिर से शुरू करने की कोशिश करेंगे।

 

About Samar Saleel

Check Also

गूगल दफ्तर में कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, इस्राइली सेना और सरकार के साथ सभी संबंध तोड़ने का दबाव

इस्राइल और हमास के बीच छिड़ी जंग का असर गूगल दफ्तर में भी दिखाई दिया। ...