Breaking News

जियो ने बनाया नया रिकॉर्ड: देश के 50 शहरों में एकसाथ ट्रू 5जी लॉन्च

• 33 शहरों में लॉन्च का अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

नई दिल्ली। देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 50 शहरों में एकसाथ ट्रू5जी लॉन्च करके रिलायंस जियो ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही जियो ट्रू 5जी नेटवर्क से जुड़ने वाले शहरों की संख्या 184 तक पहुंच गई है। नेशनल कैपिटल रीजन के पानीपत, रोहतक, करनाल, सोनीपत और बहादुरगढ़ भी जियो ट्रू 5जी से जुड़ गए हैं।

नेशनल कैपिटल रीजन के शहरों के साथ हरियाणा से जुड़ने वाले अन्य शहर हैं अम्बाला, हिसार और सिरसा। उत्तर प्रदेश के झांसी, अलीगढ़, मुरादाबाद और सहारनपुर में भी जियो ट्रू 5जी सेवाएं शुरू हो गई हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के 7, ओडिशा के 6, कर्नाटक के 5, छत्तीसगढ, तमिलनाडु और महाराष्ट्र के तीन-तीन, राजस्थान और पश्चिम बंगाल के दो-दो और असम, झारखंड, केरल, पंजाब और तेलंगाना का एक-एक शहर भी जियो ट्रू 5जी नेटवर्क से कनेक्ट हो गए। इस लॉन्च के साथ ही गोवा और पुदुचेरी भी 5जी के मैप पर उभर आए हैं।

रिलायंस जियो इनमें से अधिकांश शहरों में 5जी सेवाएं शुरू करने वाला पहला और एकमात्र ऑपरेटर बन गया है। इन शहरों के जियो यूजर्स को जियो वेलकम ऑफर के तहत आमंत्रित किया जाएगा। आमंत्रित यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबीपीएस+ स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा मिलेगा।

इस अवसर पर जियो प्रवक्ता ने कहा कि “17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 50 शहरों में एक साथ जियो ट्रू5जी लॉन्च करने हम बेहद रोमांचित हैं। जियो ट्रू 5जी से जुड़ने वाले शहरों की कुल संख्या 184 हो गई है। यह भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में 5G सेवाओं के सबसे बड़े रोलआउट में से एक है।

हमने देश भर में ट्रू 5जी रोलआउट की स्पीड बढ़ा दी है क्योंकि हम चाहते हैं कि प्रत्येक जियो उपयोगकर्ता नए साल 2023 में जियो ट्रू 5जी का फायदा ले सके।

LIST OF CITIES

Sr City State
1 Chittoor Andhra Pradesh
2 Kadapa Andhra Pradesh
3 Narasaraopet Andhra Pradesh
4 Ongole Andhra Pradesh
5 Rajamahendravaram Andhra Pradesh
6 Srikakulam Andhra Pradesh
7 Vizianagaram Andhra Pradesh
8 Nagaon Assam
9 Bilaspur Chhattisgarh
10 Korba Chhattisgarh
11 Rajnandgaon Chhattisgarh
12 Panaji Goa
13 Ambala Haryana
14 Bahadurgarh Haryana
15 Hisar Haryana
16 Karnal Haryana
17 Panipat Haryana
18 Rohtak Haryana
19 Sirsa Haryana
20 Sonipat Haryana
21 Dhanbad Jharkhand
22 Bagalkote Karnataka
23 Chikkamagaluru Karnataka
24 Hassan Karnataka
25 Mandya Karnataka
26 Tumakuru Karnataka
27 Alappuzha Kerala
28 Kolhapur Maharashtra
29 Nanded-Waghala Maharashtra
30 Sangli Maharashtra
31 Balasore Odisha
32 Baripada Odisha
33 Bhadrak Odisha
34 Jharsuguda Odisha
35 Puri Odisha
36 Sambalpur Odisha
37 Puducherry Puducherry
38 Amritsar Punjab
39 Bikaner Rajasthan
40 Kota Rajasthan
41 Dharmapuri Tamil Nadu
42 Erode Tamil Nadu
43 Thoothukudi Tamil Nadu
44 Nalgonda Telangana
45 Jhansi Uttar Pradesh
46 Aligarh Uttar Pradesh
47 Moradabad Uttar Pradesh
48 Saharanpur Uttar Pradesh
49 Asansol West Bengal
50 Durgapur West Bengal

About Samar Saleel

Check Also

पांच लाख टन रबी प्याज खरीदेगी केंद्र सरकार, उपभोक्ता मामलों के सचिव ने बताई इसकी वजह

प्याज निर्यात प्रतिबंध के मद्देनजर मंडी की कीमतों में संभावित गिरावट की चिंता के बीच ...