Breaking News

फोर्ब्स मैग्जीन के टॉप 20 प्रभावशाली लोगों की सूची में कन्हैया कुमार और प्रशांत किशोर

फोर्ब्स मैग्जीन की नई लिस्ट में टॉप 20 प्रभावशाली लोगों की सूची में दो बिहारियों ने भी जगह बनाई है। ये हैं जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर और जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार। फोर्ब्स के अनुसार आने वाले दशक में ये दोनों ही भारतीय राजनीति में निर्णायक चेहरे हो सकते हैं। इन दोनों का ही राजनीति से संबंध में और पिछले कुछ दिनों में ये चेहरे देश के सियासी गलियारों में चर्चा का विषय भी रहे हैं।

फोर्ब्स ने प्रभावशाली लोगों की इस सूची में कन्हैया कुमार को 12वें जबकि प्रशांत किशोर को 16वें स्थान पर रखा है। इन दोनों के अलावा मैग्जीन ने 5 अन्य भारतीय मूल के लोगों को भी सूची में शामिल किया है। राजनीतिक ह‌िस्तियों पर यदि नजर डाली जाए तो कन्हैया और प्रशांत किशोर के अलावा इसमें श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे, सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान, न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न, पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग, फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारिन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का नाम शामिल है।

फोर्ब्स ने कन्हैया कुमार के बारे में कहा है कि वे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्र राजनीति का चेहरा उस समय बने जब 2016 में उन्होंने देशद्रोह के आरोपों का मजबूती से जवाब दिया। कन्हैया ने जेएनयू से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। बिहार के बेगूसराय लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 2019 मे कन्हैया ने पहली राजनीतिक लड़ाई लड़ी थी लेकिन वो भाजपा के गिरिराज सिंह से 4 लाख 20 हजार वोटों से हार गए। हालांकि वे कुल मतों का 22।03 प्रतिशत हासिल करने में सफल रहे थे।

42 साल के प्रशांत किशोर के संबंध में फोर्ब्स ने लिखा कि वे 2011 से राजनीतिक रणनीतिकार हैं। भाजपा को गुजरात चुनाव जीताने में मदद करनेवाले प्रशांत किशोर अब एक संगठन के संरक्षक के तौर पर काम कर रहे हैं। 2019 में उनके संगठन आई पैक ने तेलंगाना में वाईएसआर जगमोहन रेड्डी और महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के लिये अहम भूमिका निभाई। फिलहाल यह संगठन दिल्ली में आम आदमी पार्टी को विधानसभा चुनाव के लिए सलाह दे रहा है जो 2020 में होने हैं।

About Aditya Jaiswal

Check Also

सीएम सिद्धारमैया ने नेहा हिरेमथ के पिता से की बात, कहा- मुझे माफ करना, आपके साथ खड़ा हूं

कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की हत्या के बाद मंगलवार को मंत्री एचके पाटिल नेहा के ...