Breaking News

नहीं रहे कोहली, फैंस को लगा झटका

मैंने प्यार किया’ और ‘बाजीगर’ जैसे हिट फिल्मी गानों के लिए लोकप्रिय कवि और गीतकार देव कोहली का निधन हो गया है। देव कोहली ने राम लक्ष्मण, अनु मलिक, आनंद-मिलिंद एवं आनंद राज आनंद समेत कई लोकप्रिय संगीतकारों के साथ काम किया।

देव कोहली का अंतिम संस्कार आज मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में किया जाएगा। कहा जा रहा है कि कवि और गीतकार देव कोहली का निधन उनके आवास पर हुआ है। देव कोहली ने सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के लिए ‘कबूतर जा जा’, ‘आजा शाम होने आई’, ‘आते-जाते हंसते गाते’, ‘कहे तोसे सजना’ जैसे सुपरहिट गीत लिखे थे।

वेटरन लिरिसिस्ट देव कोहली के निधन से इंडस्ट्री में शोक का माहौल बना हुआ है। देव कोहली का आज प्रातः निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे। देव कोहली उम्र संबंधी बीमारियों के चलते हाल ही में 2-3 महीने तक अंधेरी में स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में एडमिट थे। अंतिम दर्शन दोपहर 2 बजे उनके घर ज्यूपिटर अपार्टमेंट, 4थी क्रॉस लेन, लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स, मुंबई में आयोजित किया जाएगा। देव कोहली का अंतिम संस्कार शाम 6 बजे तक ओशिवारा श्मशान, जोगेश्वरी पश्चिम में किया जाएगा। उनके नजदीकी सहयोगी आनंद राज आनंद, अनु मलिक, उत्तम सिंह जी एवं कई बॉलीवुड उनके अंतिम सम्मान के लिए आएंगे।

पाकिस्तान के रावलपिंडी में जन्मे देव कोहली ने बॉलीवुड फिल्मों के लिए तकरीबन सौ से भी अधिक गाने लिखे। उन्होंने ये ‘काली काली आंखें’, ‘माए नी माए’, तथा ‘आते जाते हंसते गाते’ जैसे कई हिट हिंदी गाने दिए। उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाजीगर’, ‘जुड़वा 2’, ‘मुसाफिर’, ‘शूट आउट एट लोखंडवाला’ एवं ‘टैक्सी नंबर 911’ जैसी 100 से ज्यादा हिट फिल्मों के लिए गाने लिखे और आनंद मिलिंद, अनु मलिक, राम लक्ष्मण और अन्य संगीत निर्देशकों के साथ काम किया। उन्होंने अपने करियर का आरम्भ 1969 में फिल्म गुंडा से किया था।

About News Desk (P)

Check Also

स्वास्थ्य समस्याओं के बीच कोर्ट में पेश होंगे हार्वे विंस्टीन, फिर होगा आरोपों से आमना-सामना

कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझने के बावजूद, हॉलीवुड के मशहूर निर्माता हार्वे विंस्टीन के आज ...