हर होने वाली दुल्हन शादी के दिन खूबसूरत दिखने के लिए क्या कुछ नहीं करती है। इसके लिए वो कई तरह के महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए घर पर मौजूद चीजों की मदद से प्री ब्राइडल #फेस_स्क्रब बनाने की विधि लेकर आए हैं।
इस फेस मास्क को चोकर, ग्लिसरीन और आलू के रस की मदद से तैयार किया जाता है। जिसको लगाकर आपके फेस पर लगाकर इंस्टेंट ग्लो आ जाता है, तो चलिए जानते हैं प्री ब्राइडल फेस स्क्रब बनाने की विधि-
चोकर स्क्रब बनाने की सामग्री
- चोकर 1 बड़ा चम्मच
- ग्लिसरीन 1 बड़ा चम्मच
- आलू का रस 1 बड़ा चम्मच
चोकर स्क्रब कैसे बनाएं? (How To Make Chokar Scrub)
- चोकर स्क्रब को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में चोकर डालें।
- फिर आप इसमें आलू का रस और ग्लिसरीन डालें।
- इसके बाद आप इन दोनों को अच्छी तरह से मिला लें।
- अब आपका होममेड चोकर स्क्रब बनकर तैयार हो चुके हैं।
चोकर स्क्रब कैसे इस्तेमाल करें?
- इसको लगाने के लिए आप चेहरे को साफ कर लें।
- फिर आप तैयार स्क्रब को पूरे फेस पर अच्छे से लगाएं।
- इसके बाद आप फेस पर हल्के हाथों की मसाज करें।
- फिर आप लगभग 5 से 10 मिनट तक मसाज करते रहें।
- इसके बाद आप साधारण पानी की मदद से फेस वॉश कर लें।
- अच्छे रिजल्ट के लिए इसको हफ्ते में लगभग 3 बार लगाएं।