Breaking News

श्री गणेश आज बरसाएंगे कृपा, कर्क राशि के जातकों का रुका हुआ धन वापस आएगा

आज बुधवार का दिन है। ज्योतिष में बुध को राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। वहीं कुंडली में बुध को बुद्धि का कारक माना गया है। यह ग्रह सूर्य से योग कर बुधादित्य योग का निर्माण करता है। इनका रंग हरा व रत्न पन्ना है। इस दिन के कारक देव प्रथम पूज्य श्री गणेश हैं। पण्डित आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र..✍️

?आज का राशिफल ?

1. मेष राशि- संतान की तरफ़ से शुभ समाचार मिलेंगे। समाज में आत्मसम्मान बढ़ेगा। चिंता व भय सताएंगे। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। यात्रा होगी। मकान दूकान बदलने के योग बन रहे हैं।

2. वृषभ राशि- पुराने निवेश से लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। अनजाने में कोई बड़ी गलती की आशंका है, संभलम्बल कर कार्य करें। विवाद न करें।

3. मिथुन राशि- आलस की अधिकता रहेगी।स्वास्थ कमजोर रहेगा। विवाद से क्लेश होगा। यात्रा कष्ट संभव है। व्यय वृद्धि होगी। कुसंगति से बचें, हानि होगी। जोखिम न लें।नए लोगो से सतर्क कर रहे।

4. कर्क राशि- रुका हुआ धन वापस आएगा। उन्नति होगी। धनलाभ होगा। निर्णय लेंने में खुद पर भरोसा रखें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

5. सिंह राशि- मन की बात हर किसी को बताने से बचें। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिश्रम अधिक होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।धन संचय में वृद्धि होगी।

6. कन्या राशि- आप की तरक्की में सबसे बड़ा अवरोध है आप का क्रोध, उस पर नियंत्रण रखें ।तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। बाहरी सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। शत्रु शांत रहेंगे। शारीरिक कष्ट हो सकता है। किसी को नुकसान पहुचाने से बचें।

7. तुला राशि- दिन की शुरुआत में रुक-रुककर कार्य होंगे। वाहन मशीनरी का प्रयोग सवधानी से करें। नेत्र पीड़ा हो सकती है। भय व चिंता का माहौल रहेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि की आशंका है।

8. वृश्चिक राशि- जल्दबाजी में हानि-दुर्घटना से बचें। सावधानी रखें। व्यवसाय में आप के विरोधी परास्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी।

9. धनु राशि- नए लोगों से संपर्क लाभदायक रहेगा। यात्रा होगी। नेत्र पीड़ा रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। संतान की चिंता रहेगी। उन्नति होगी। लाभ होगा।

10. मकर राशि- अपने कार्य विस्तार की योजना करते समय किसी अनुभवी की सलाह लेने से ज्यादा लाभ होगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। भागदौड़ अधिक होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गृहस्थ सुख मिलेगा। धनागम होगा।

11. कुम्भ राशि- जमींन जायदाद से सम्बंधित मामले निपटेंगे। तनाव, चिंता, भय व अस्वस्थता का वातावरण रहेगा। जोखिम न लें। हानि की आशंका है। झंझटों में न पड़ें।

12. मीन राशि- विवाह प्रयास सफल रहेंगे। आजीविका के नए रास्ते खुलेंगे। धनलाभ होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम न लें।

☀️?आज का पंचांग – 01 सितंबर 2021?☀️

तिथि दशमी – पूर्ण रात्रि तक
नक्षत्र मृगशिरा – 12:35:07 तक
करण वणिज – 17:29:16 तक
ऋतु वर्षा
मास भाद्र पद
पक्ष कृष्ण
योग वज्र – 09:38:09 तक
वार बुधवार

?सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 05:58:47
सूर्यास्त 18:43:14

?चन्द्र राशि मिथुन
चन्द्रोदय 25:07:00
चन्द्रास्त 14:46:00

?संवत्सर आनन्द
शक सम्वत 1943
विक्रम सम्वत 2078
काली सम्वत 5122
दिन काल 12:44:27

?अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
राहु काल 12:00:00 से 13:30:00 तक
गुलिक काल 10:45:27 से 12:21:00 तक

? शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत कोई नहीं
☀️ दिशा शूल – उत्तर

?जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 16 अप्रैल 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको अपने ...