Breaking News

लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र उत्कर्ष तिवारी ने संस्कृत ओलंपियाड में प्राप्त किया प्रथम स्थान

लखनऊ। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय और लिटिल गुरु द्वारा पहली बार खेल-खेल में संस्कृत ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन 3 सितंबर 2023 में ऑनलाइन माध्यम से किया गया था। विश्व का सबसे बड़ा संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय है। इसके अलावा, यह भारत का एकमात्र बहु-परिसर युक्त संस्कृत विश्वविद्यालय भी है। लिटिल गुरु दुनिया का पहला संस्कृत गेमिफाइड मंच है।

लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र उत्कर्ष तिवारी ने संस्कृत ओलंपियाड में प्राप्त किया प्रथम स्थान

ऑनलाइन संस्कृत सीखने के लिए लिटिल गुरु का गेमीफाइड दृष्टिकोण, जिसमें नवीनतम यांत्रिक बुद्धि-संचालित तकनीक और पारंपरिक तरीके शामिल हैं, संस्कृत सीखने को बहुत सरल और आनंददायक बनाता है।

👉कुपोषण और एनीमिया से बचाव के लिए कृमि मुक्ति की दवा का सेवन अनिवार्य – जिलाधिकारी

3 सितंबर 2023 को आयोजित इस अखिल भारतीय संस्कृत ओलंपियाड प्रतियोगिता में लखनऊ विश्वविद्यालय के बीए तृतीय वर्ष के छात्र उत्कर्ष तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

इस प्रतियोगिता में उत्कर्ष ने 60 अंकों में से 50 अंक प्राप्त किये हैं। छात्र की इस उपलब्धि के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने स्वयं छात्र को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान की हैं।

👉सीएमओ ने नन्हे बालक अहान को पेट के कीड़े निकालने की दवा एल्बेंडाजोल खिलाकर किया शुभारम्भ

इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर संगीता साहू तथा संस्कृत विभाग के समन्वयक डॉ अभिमन्यु सिंह संस्कृत विभाग के अन्य अध्यापक डॉ सत्यकेतु, डॉ भुवनेश्वरी भारद्वाज, डॉ अशोक कुमार शतपथी आदि भी मौजूद रहे।

About Samar Saleel

Check Also

डीपीआई के जरिये लोगों को सशक्त कर रहा भारत बना दुनिया के लिए प्रेरणास्त्रोत

नई दिल्ली। भारत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) पर न केवल अपने नागरिकों को सशक्त कर ...