Breaking News

दुनिया के टॉप-10 अमीरों की सूची में फिसले मुकेश अंबानी, आई बड़ी गिरावट

विश्व के शीर्ष 10 अमीरों की ताजा सूची में भारत के सबसे बड़े अमीर मुकेश अंबानी 2 स्थान लुढ़क कर अब सातवें पायदान पर आ गए हैं। शुक्रवार को वह पांचवें नंबर पर थे। इसकी वजह सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आई लगभग पांच फीसद की गिरावट को माना जा रहा है। फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनियर लिस्ट के अनुसार, सोमवार को मुकेश अंबानी के नेटवर्थ में लगभग 11 बजे तक 3.7 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई। अब उनकी संपत्ति 74.6 अरब डॉलर रह गई है।

शीर्ष अरबपतियों की सूची में एलन मस्क और वॉरेन बफेट, मुकेश अंबानी से आगे निकल गए हैं। सूची में पहले पायदान पर अमेजन के CEO जेफ बेजोस हैं, जिनकी संपत्ति 179.4 अरब डॉलर है। दूसरे स्थान पर बर्नार्ड अर्नाट एंड फैमिली है जिसकी प्रॉपर्टी 113.3 अरब डॉलर है और तीसरे स्थान पर बिल गेट्स हैं, जिनकी प्रॉपर्टी 112.8 अरब डॉलर है। शुक्रवार को फेसबुक के शेयरों में भारी गिरावट के कारण मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में भी कमी आई है, हालांकि वो 96.7 अरब डॉलर के साथ चौथे पायदान पर बने हुए हैं।

आपको बता दें कि फोर्ब्स के रियल-टाइम बिलियनेयर रैंकिंग्स से प्रतिदिन पब्लिक होल्डिंग्स में होने वाले उतार-चढ़ाव के संबंध में जानकारी मिलती है। विश्व के अलग-अलग हिस्सों में शेयर बाजार खुलने के बाद प्रत्येक 5 मिनट में यह इंडेक्स अपडेट होता है। जिन लोगों की संपत्ति किसी प्राइवेट कंपनी से संबंधित है, उनका नेटवर्थ दिन में एक मर्तबा अपडेट होता है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

‘एमसीडी को दिल्ली में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों को लागू करना होगा’, अदालत से मिली ‘सुप्रीम’ फटकार

नई दिल्ली:  देश की सर्वोच्च अदालन ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को कड़ी फटकार लगाई ...