Breaking News

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर बोला हमला

लखनऊ। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी )के जिलाध्यक्ष रामप्रीत शर्मा ने राजधानी में हुए विवेक तिवारी हत्याकांड को लेकर प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब भाजपा सरकार के मंत्रियों पर ही आपराधिक केस हैं तो प्रदेश में कानून व्यवस्था ठीक होने की उम्मीद कैसे की जा सकती है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ने बताया कि जब विधानसभा में सीएम ही डरावने शब्दों का प्रयोग करेंगे तो पुलिस आम लोगों पर गोली चलाएगी ही। राज्य में यह कोई पहली घटना नहीं है। इसी तरह नोएडा में एक कार्यक्रम से लौट रहे जितेंद्र यादव को पुलिस ने गोली मारकर उसका जीवन बर्बाद कर दिया। आज वह कुछ कर नहीं सकता। अलीगढ़ में पुलिस ने निर्दोषों का एनकाउंटर किया। श्री शर्मा ने कहा कि एनकाउंटर को लेकर मानवाधिकार आयोग से जितनी नोटिस भाजपा सरकार को मिली है, उतनी किसी सरकार को नहीं मिली है।
प्रदेश में जब से भाजपा सरकार बनी है तब से अत्याचार बढ़ा है जिसका एनसीपी पुरजोर विरोध करती है। विवेक तिवारी की नृशंस हत्या से सरकार का घिनौना चेहरा बेनकाब हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें :-IRCTC scandal : लालू यादव को कोर्ट की बड़ी राहत

 

About Samar Saleel

Check Also

सीएम योगी रविवार को करेंगे भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान का शुभारम्भ

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (BJP) भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान (Ambedkar Samman Abhiyan) ...