अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हाॅलीवुड की अपनी पहली फिल्म ‘बेवाच’ में विक्टोरिया लीड्स खलनायिका की भूमिका में नजर आएंगी और अभिनेत्री का कहना है कि नकारात्मक किरदार निभाने का कुछ अलग ही मजा है। सिनेमा काॅन 2017 में शामिल होने वाली 34 वर्षीय अभिनेत्री ने समारोह की मजेदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। यह फिल्म 1990 के दशक के एक लोकप्रिय टीवी धारावाहिक पर बनी है।
जाक एफ्रोन, केली रोहरबाख और अन्य लोगों के साथ के एक समूह चित्र के साथ प्रियंका ने लिखा है, ‘‘बुरा होने का और भी मजा है। बेवाच के कलाकार सिनेमा काॅन 2017 में।’’ अपना, जाॅनसन और एफ्रोन की हंसते हुये एक अन्य तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा है, ‘‘इनका साथ हमेशा मजेदार होता है।
निगेटिव रोल ज्यादा मजेदार: प्रियंका
Loading...