Breaking News

राजस्व अमीन संघ की जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण हुआ सम्पन्न, प्रान्तीय अध्यक्ष ने दिलायी शपथ, तहसील सभागार में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम

बिधूना। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ की जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण सम्पन्न हुआ। शपथ ग्रहण में मुख्य अतिथि के रूप में संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष मौजूद रहे। अपर जिलाधकारी ने अमीनों की समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।

पिछले रविवार को सम्पन्न हुये राजस्व संग्रह अमीन संघ की जिला कार्यकारिणी के चुनाव में नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शनिवार दोपहर बाद तहसील सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में शपथ दिलायी गयी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम अमीन संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रान्तीय संरक्षक ओम प्रकाश दीक्षित, प्रान्तीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार शर्मा, अपर जिलाधिकारी बासित अली, उपजिलाधिकरी राम अवतार वर्मा व तहसीलदार जीतेश वर्मा की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम करीब 5 बजे तक चला।

संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार शर्मा ने जिला कार्यकारिणी के जिला संरक्षक अजय कुमार सिंह चौहान, अध्यक्ष अनुप कुमार बाजपेयी, जिला मंत्री सुरेन्द्र नारायन गौतम, वरिष्ट उपाध्यक्ष कोमल सिंह, उपाध्यक्ष अखिलेश दीक्षित, संगठन मंत्री सुनील कुमार, सह संगठन मंत्री इरफान अहमद, उपमंत्री इसरार अहमद व रवि कुमार, कोषाध्यक्ष मनोज पोरवाल, मीडिया प्रभारी मोहन प्रताप राजावत, सह मीडिया प्रभारी धीरेन्द्र तिवारी, आडिटर ध्यान सिंह व चंद्र मोहन समेत सभी सदस्यों को उनके पद की शपथ दिलायी।

इस मौके पर संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार शर्मा ने कहा कि संगठन में शक्ति होती है। हमारी जो समस्याएं हैं। उनके लिए हम सभी को संगठित होकर प्रयास करना होगा तभी उनका समाधान होगा। उन्होंने जिला कार्यकारिणी को यथा सम्भव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी बासित अली ने अमीन संवर्ग एवं सभी कर्मियों की निजी समस्याओं का यथा सम्भव निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। शपथ ग्रहण से पूर्व संघ के प्रान्तीय पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। जिसके बाद संघ के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का माल्र्यापण व अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया।

रिपोर्ट – राहुल तिवारी/संदीप राठौर चुनमुन

About Samar Saleel

Check Also

लघु उद्योग भारती ने मनाया अपना 30 वां स्थापना दिवस

लखनऊ। लघु उद्योग भारती सूक्ष्म लघु उद्योगों का एक मात्र अखिल भारतीय संगठन है। “उद्योग ...